फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Cleaning the sewer or septic tank with machines'

‘मशीनों से करें सीवर या सेप्टिक टैंक की सफाई’

Thu, 08 Jul 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
'Cleaning the sewer or septic tank with machines'
पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के जिला अधिकारियों को सीवर या सैपटिक टैंक की सफाई का कार्य मशीनों के माध्यम से ही करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि सीवर की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी की मृत्यु न हो।
विज्ञापन

विनय प्रताप सिंह बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय मैनुअल स्कवेंजर सर्तकता कमेटी की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि यदि सफाई कर्मचारी द्वारा मैनुअल तरीके से सीवर की साफ-सफाई करवाना बहुत ही आवश्यक हो तो यह सुनिश्चित किया जाए कि सीवर की सफाई करने वाले कर्मचारी को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया हो। सफाई कर्मचारी को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसे श्वसन मास्क, कृत्रिम श्वसन जाली या वायु शोधक गैस मास्क, हाथ के दस्ताने, हेलमेट, सुरक्षा चश्मे, सुरक्षा कपड़े, बरसाती सुरक्षा सर्च लाइटें से लेस किया जाए। संबंधित विभाग यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सीवर की सफाई का कार्य केवल उन्हीं सफाई कर्मचारियों से करवाया जाए, जो इस काम के लिए पहले से ही तय किए गए हो और जिन्होंने इस कार्य का प्रशिक्षण लिया हो।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के जिला अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि वे ऐसी सभी ऑउटसोर्सिंग एजेंसी जो सीवरमैन उपलब्ध करवाने का कार्य करती हैं, से एफीडेविट लें कि उन्होंने अपने सीवरमैन या सफाई कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए हैं। बैठक में एसीपी ममता सौदा, जिला कल्याण अधिकारी शीश पाल तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी व समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी होगी सीवरमैन की मौत की जिम्मेदार
किसी भी सुरक्षा उपकरण के कारण अगर सीवरमैन की मौत होती है तो इसके लिए सफाई एजेंसी जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों से यह एफिडेविट आगामी दो सप्ताह के अंदर जमा करवाए जाएं। यदि जिले में बिना व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के सीवर की सफाई का कोई भी मामला किसी के भी संज्ञान में आता है तो वे उसका फोटो खींचकर उन्हें भेज सकते है। वह स्वयं ऐसे मामले का संज्ञान लेंगे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। समिति के गैर-सरकारी सदस्य इस मामले में अपने सुझाव उनके कार्यालय को लिखित रूप में भिजवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed