फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cleaning of Kalka Shimla Highway and Sector-25, 26, 27 market area done from Command Hospital

Panchkula News: कमांड अस्पताल से कालका शिमला हाईवे और सेक्टर-25, 26, 27 मार्केट क्षेत्र की हुई सफाई

Tue, 05 Dec 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of Kalka Shimla Highway and Sector-25, 26, 27 market area done from Command Hospital
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। यह अभियान 7 दिसंबर 2023 तक चलाया जाएगा। उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत पंचकूला नगर निगम के क्षेत्र में जहां कहीं भी किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट, हॉर्टिकल्चर वेस्ट दिखाई दे रहा है, उसे तुरंत उठाकर उस वार्ड/एरिया को साफ किया जा रहा है।

सोमवार को यह अभियान पंचकूला के कमांड अस्पताल से कालका शिमला हाईवे यानी 06/07, 5/8 टू 10, 04/11 टू 12, और सेक्टर 25, 26 और 27 मार्केट एरिया में चलाया गया और सीएनडी वेस्ट, हॉर्टिकल्चर वेस्ट, कूड़ा करकट उठाकर सफाई करवाई गई। उन्होंने पंचकूला निगम क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंचकूला के निवासी जब भी अपने घर से हॉर्टिकल्चर वेस्ट को हटाते हैं तो उसे सड़कों पर या कहीं किसी अन्य स्थान पर ना गिराएं, क्योंकि इससे शहर की सुंदरता पर असर पड़ता है।
विज्ञापन



आने वाले दिनों में यहां चलाया जाएगा सफाई अभियान
- 5 दिसंबर को टैंक चौक से अमरटैक्स रोड यानी 05/02, 10/11, 15/14, और सेक्टर-19 मार्केट एरिया।
-6 दिसंबर को सेक्टर 17 से माजरी चौक टुवर्ड्स 17/ राजीव कॉलोनी, 07/08, 05/06, 02/01 और नाडा साहिब गुरुद्वारा, चंडीमंदिर।
-7 दिसंबर को लेबर चौक से शिमला कालका हाईवे टुवर्ड्स इंद्रा कॉलोनी/16, 15/फेस 2, 12A/फेस 1 और सेक्टर 20, सेक्टर 21 मार्किट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed