Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Clean survey of cleanliness in the district-2022 released

जिले में साफ-सफाई का स्वच्छ सर्वेक्षण-20222 शुरू

Thu, 31 Mar 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Clean survey of cleanliness in the district-2022 released
पंचकूला। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की प्रक्रिया अभी जारी है। नगर निगम एरिया में साफ-सफाई का सर्वेक्षण चल रहा है। इसके अंतर्गत साफ-सफाई के लिए शहर का कुल 7500 अंकों में आकलन होगा। पिछली बार यह मूल्यांकन 6000 अंकों का था। इस बार शहरों के आंकलन के लिए कई नए मानदंड जोड़े गए हैं। साथ ही जनता से फेस-टू फेस फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके लिए एक टीम शहरों में जाकर आम जनता से इस बारे में कुछ प्रश्नों के माध्यम से उनकी राय ले रही।
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से पहले ही सर्वेक्षण शुरू किया जा चुका है। पंचकूला में अब तक 2400 लोगों का फीडबैक लिया जा चुका है। जनता से फीडबैक की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2022 तक चलेगी। हरियाणा नवयुवक कलासंगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस बार सर्वेक्षण के आकलन के लिए एक मानक जनता का फीडबैक भी रखा गया है। जनता से लिए जाने वाले फीडबैक में वरिष्ठ नागरिकों से लेकर युवाओं से अधिक फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के उपनिगम आयुक्त दीपक सुरा ने बताया कि इस बार जनता के फीडबैक को तीन वर्गों में बांटा गया है। पहला वर्ग 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष की आयु के लोगों को पहली श्रेणी में रखा गया है। दूसरी श्रेणी में 30 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को सम्मलित किया गया है। वहीं तीसरी श्रेणी शहर के वरिष्ठ नागरिक यानी 60 वर्ष और उस से अधिक आयु वर्ग के लोग आएंगे। इन सभी के फीडबैक के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे। पहली श्रेणी के लिए 100 अंक, दूसरी श्रेणी के लिए भी 100 अंक और तीसरी श्रेणी यानी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे अधिक 400 अंक प्रदान किए जाएंगे। सिटीजन फीडबैक आकलन के लिए बहुत आवश्यक होगा और इसके भी अंक मिलेंगे। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रश्न रखे गए हैं। इनमें कोविड-19 से लेकर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों सहित अनेक प्रश्न शामिल हैं। कोरोना वेस्ट मैनेजमेंट के साथ ही धार्मिक और सामाजिक आयोजन से निकल रहे कूड़े के निस्तारण की क्या व्यवस्था है, इसके भी अंक तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed