{"_id":"692223fe922301ad550c24e5","slug":"clash-breaks-out-between-punjab-bjp-women-workers-and-police-panchkula-news-c-16-1-knl1001-878257-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस में टकराव
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह दिए जाने का वादा पूरा न होने पर आप सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाल रहीं पंजाब भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के नेतृत्व में रोष मार्च लेकर पंजाब के सीएम का घेराव करने जा रही थीं।
इन महिलाओं को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-37 में नाकाबंदी कर रोक दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान महिला कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर टकराव हुआ। काफी धक्का-मुक्की के बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गईं। थोड़ी देर बाद चंडीगढ़ पुलिस ने महिलाओं का धरना जबरन खत्म करवाकर उन्हें वहां से खदेड़ दिया और प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें सेक्टर-39 थाने ले जाया गया, जहां कुछ घंटों बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा कि 22 नवंबर 2021 को मोगा की एक रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की हर महिला को एक हजार रुपये मासिक देने की घोषणा की थी लेकिन आज 45 महीने बाद भी महिलाओं को एक भी रुपया नहीं मिला है। इस प्रकार, हर महिला का 45 हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन
अन्य महिला नेताओं परमपाल कौर, मीनू सेठी, रेनू कश्यप, रेनू थापर, सीमा कुमारी, सरबजीत बाठ और एकता नागपाल ने कहा कि वे शांतिपूर्वक रोष मार्च लेकर सीएम आवास तक जाना चाहती थीं मगर चंडीगढ़ पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया जोकि निंदनीय है।