फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil Hospital, graveyard of condom ambulances

Panchkula News: सिविल अस्पताल कंडम एबुलेंसों की कब्रगाह

Wed, 05 Feb 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital, graveyard of condom ambulances
पार्किंग में खड़े कंडम एंबुलेंस। संवाद 
पंचकूला। पार्किंग में खड़ी 22 कंडम एंबुलेंस सेक्टर-6 सिविल अस्पताल प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पार्किंग में जगह नहीं मिलने की वजह से मरीज और तीमारदारों को वाहन पार्क करने में दिक्कत हो रही है। रात को कंडम एंबुलेंस शराबियों का अड्डा बन जाती है।पार्किंग एरिया को खाली करने और कंडम एंबुलेंस को हटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डीसी को लेटर लिखा जा चुका है। अभी तक इस पर कोई काम नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी की पार्किंग के सामने चार कंडम एंबुलेंस खड़ी की गईं हैं। इमरजेंसी की बगल की पार्किंग में तीन जबकि पोस्टमार्टम हाउस के पीछे छह कंडम एंबुलेंस खड़ी हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के सामने दो कंडम गाड़ियां और पुलिस चौकी क्षेत्र की पार्किंग में करीब सात से ज्यादा एबुलेंस खड़ी हैं। इस कारण लोगों को वाहन खड़ी करने में परेशानी होती है। इलाज कराने आए सुशील कुमार ने बताया कि एंबुलेंस खड़ी होने के कारण पार्किंग में जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल की तरफ से कंडम एंबुलेंस की नीलामी के लिए डीसी को पत्र लिखा गया है। दो साल में नीलामी नहीं हो सकी है। इस कारण इसे हम हटा नहीं पाए हैं। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में खड़ी कंडम एंबुलेंस को जल्द हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी हमें है। इसकी जल्द नीलामी कराई जाएगी।
मोनिका गुप्ता, डीसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed