फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil Hospital CJM gave instructions to improve the system

Panchkula News: सिविल अस्पताल सीजेएम ने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए

Wed, 05 Nov 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital CJM gave instructions to improve the system
पंचकूला। सिविल अस्पताल में पंचकूला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पंचकूला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सह सचिव अपर्णा भारद्वाज ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे औचक निरीक्षण किया। नशामुक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की सुविधा और सामान के रख रखाव में कई गंभीर कमियां पाई गईं। शौचालय गंदे थे और नलों से लगातार पानी रिस रहा था। उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला वार्ड में एक पुरुष को भी बैठे देखा। अधिकारियों की ओर से एक गंभीर चूक थी और अन्य महिला मरीजों की निजता और गरिमा का उल्लंघन था। नशा केंद्र में कुल 24 मरीज भर्ती थे। भारद्वाज ने कई मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

आधिकारिक रिकॉर्ड के निरीक्षण के दौरान, पिछले महीने दो मरीज फरार पाए गए। फरार मरीजों के लिए रुक्का (रिपोर्ट) तैयार करने के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ करने पर, उन्होंने संतोषजनक स्पष्टीकरण दिया। अस्पताल अधिकारियों के लापरवाह रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया कि नशा मुक्ति केंद्र में स्वच्छता, रोगी सुरक्षा और उचित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed