फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   City's garbage started rising, people started getting relief

उठने लगा शहर का कूड़ा, लोगों को मिलने लगी राहत

Sun, 01 May 2022 12:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
City's garbage started rising, people started getting relief
पंचकूला। एक सप्ताह तक बदहाल रहने के बाद अब शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आने लगा है। अमर उजाला के अभियान के बाद नगर निगम की तरफ से शहर के लगभग सभी हिस्सों में सफाई के लिए कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। शनिवार सुबह से ही कर्मचारी शहर की सफाई में जुटे नजर आए। ग्रीन बेल्ट और सड़क किनारे पड़ी गंदगी भी उठाई जा रही है।
विज्ञापन

पूरे सप्ताह कूड़े और गंदगी की समस्या से परेशान होने के बाद लोगों को समस्या से निजात मिलने लगी है। हर घर से कूड़ा नहीं उठने के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए थे। शहर की हालत इतनी खराब हो गई थी कि विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने ठेकेदार की क्लास लगाकर अधिकारियों से पूछा था कि आखिर शहर का कूड़ा क्यों नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभयपुर और सेक्टर-19 के थे बहुत बुरे हाल
सबसे ज्यादा खराब हालात अभयपुर और सेक्टर-19 की हो गई थी। नगर निगम कर्मचारियों ने दोनों ही जगहों पर लगे कूड़े के ढेरों को साफ कर दिया है। 26 अप्रैल से अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाना शुरू किया था। सभी प्रशासनिक और जिम्मेवार अधिकारियों के सामने हकीकत को उजागर किया। इसके बाद प्रशासन ने सफाई व्यवस्था पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों और अधिकारियों को सख्त आदेश हैं कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। पूरे शहर की सफाई की जा रही है। निगम अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है कि वे सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग करें। कोई कर्मचारी लापरवाही बरत रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। - धर्मबीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed