फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   City Magistrate Listens to Public Grievances at 'Samadhan Shivir'

Panchkula News: समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं जनसमस्याएं

Fri, 03 Apr 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate Listens to Public Grievances at 'Samadhan Shivir'
सुंदरपुर बरवाला और पिंजौर की शिकायतों का मौके पर संज्ञान
विज्ञापन

सभी अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई का आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला में आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए चलाए जा रहे ‘समाधान शिविर’ में वीरवार को नगराधीश जागृति ने लघु सचिवालय सभागार में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
गांव सुंदरपुर बरवाला के निवासी ने शिकायत की कि एससी समाज की चौपाल और उसके आसपास की भूमि पर अवैध कब्जा हुआ है। नगराधीश ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बरवाला को मौके का निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रतपुर कॉलोनी, पिंजौर के एक निवासी ने बताया कि कॉलोनी के कुछ लोग उन पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। नगराधीश ने पुलिस विभाग को तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने और सीएम विंडो के एमिनेंट सिटीजन पिंजौर को व्यक्तिगत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराधीश ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है और इसे प्रत्येक कार्यदिवस, सोमवार व वीरवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष चौहान, अरुण सिंहमार, सीएम विंडो के परमजीत सिंह, नीरज कुमार, हरियाणा शहरी प्राधिकरण, नगर निगम, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी, पुलिस, शिक्षा, वन, बागवानी, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed