Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   City cricketer Arjun Azad selected in Indian team

भारतीय टीम में चयनित हुए सिटी के क्रिकेटर अर्जुन आजाद

Sat, 09 Nov 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
City cricketer Arjun Azad selected in Indian team
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी 2019 केलिए भारत की ए, बी, सी क्रिकेट टीम की घोषणा की है। इसमें ट्राइसिटी के युवा क्रिकेटर अर्जुन आजाद का चयन इंडिया सी टीम के लिए हुआ है। चैलेंजर ट्राफी 11 नवंबर से हैदराबाद में खेली जानी है।
विज्ञापन

बीसीसीआई की जूनियर चयनकर्ता कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें अर्जुन आजाद को इंडिया सी टीम में जगह दी गई। अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी में भारतीय टीम में जगह मिलने से अर्जुन आजाद बेहद उत्साहित और खुश हैं। अमर उजाला से बातचीत में बताया कि यह उनके लिए एक बेहतर प्लेटफार्म है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश रहेगी। अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी के लिए तैयार हूं। शनिवार को हैदराबाद के लिए रवाना हो रहा हूं।
विज्ञापन

इस आधार पर हुआ चयन
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार यूटीसीए की विभिन्न टीमाें का चयन हुआ। अर्जुन आजाद यूटीसीए टीम में शामिल रहे। अर्जुन आजाद ने पिछले महीने विजय हजारे ट्राफी में 8 मैचाें में 219 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका में खेले गए एशिया कप में अर्जुन आजाद मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी जीत चुके हैं। इन दोनों टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ही अर्जुन आजाद का चयन अंडर -19 चैलेंजर ट्राफी 2019 भारतीय टीम में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में खुशी का माहौल
पंचूकला सेक्टर 8 निवासी अजु़ॱरन आजाद एसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष केछात्र हैं। दाएं हाथ केबल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। सेक्टर 36 स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग लेते हैं। वे सिटी के रणजी और आईपीएलखिलाड़ी मनन वोहरा से मानसिक रूप से मजबूत होने की ट्रेनिंग भी लेते हैं। अर्जुन ने बताया कि मनन शुरू से ही मेरा मार्गदर्शन करते रहे हैं और बल्लेबाजी केटिप्स भी देते हैं। टीम में चयन से अर्जुन आजाद केपरिवार में खुशी का माहौल है। बेटे के टीम में आने पर पिता संजीव आजाद ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed