फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CIA arrested smuggler selling opium from Jharkhand

झारखंड से लाकर अफीम बेचने वाले तस्कर को सीआईए ने किया गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested smuggler selling opium from Jharkhand
पंचकूला। क्राइम इन्वेस्टीगेशन की टीम ने सेक्टर-26 से 400 ग्राम अफीम सहित आरोपी को काबू किया है। काबू आरोपी की पहचान अरविंद उर्फ बल्लू पुत्र गंगा राम निवासी दड़वा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि झारखंड से लाकर कैंटर चालक अरविंद अफीम की तस्करी करता था।
विज्ञापन

सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि आरोपी अरविंद अफीम को पिंजौर, कालका सहित चंडीगढ़ के अन्य एरिया में बेचता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी अरविंद को कोर्ट में पेशकर छह दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए सेक्टर-26 पंचकूला की टीम ने नेशनल हाईवे बरवाला-पंचकूला गांव अलीपुर पर नाका लगाकर कर चेकिंग की। नाके में चेकिंग के दौरान एक टाटा कैंटर बरवाला की तरफ से आता दिखाई दिया। उसको रुकने के लिए नाके पर खड़े सिपाहियों ने इशारा किया लेकिन चालक ले कैंटर न रोककर दूसरी साइड से निकाल लिया। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा किया। पुलिस ने कैंटर रोकने के बाद गलत दिशा से कैंटर भगाने का कारण अरविंद से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए की टीम ने कैंटर चालक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैंटर चालक अरविंद की सीट के नीचे से पॉलीथिन में काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ। इसका वजन चार सौ ग्राम था। पुलिस ने जांच में पाया कि यह अफीम है। कैंटर चालक अरविंद से अफीम का लाइसेंस होने का कागज मांगा। इस पर वह कुछ नहीं दिखा सका। कागज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंडी मंदिर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस इसमें शामिल अन्य नशा तस्करों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed