{"_id":"62c4a5a1c4c8e17f2e546075","slug":"children-up-to-class-ix-of-government-school-will-be-able-to-register-for-buniyaad-scheme-panchkula-news-pkl4557011181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : ‘बुनियाद’ के लिए सरकारी स्कूल के नौवीं तक के बच्चे कर सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : ‘बुनियाद’ के लिए सरकारी स्कूल के नौवीं तक के बच्चे कर सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए बुनियाद योजना में पंजीकरण 6 से 18 जुलाई तक चलेगा। नौवीं कक्षा तक के बच्चे ऑनलाइन लिंक के जरिये आवेदन कर सकेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जिलों में बुनियाद के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए डीएसएस (जिला विज्ञान विशेषज्ञ) और डीएमएस (जिला गणित विशेषज्ञ) की बतौर नोडल अधिकारी ड्यूटी लगाई जाएगी। उनसे संपर्क के लिए मोबाइल नंबर आवेदकों और अभिभावकों के साथ सांझा किया जाएगा।
परीक्षा के लिए केवल प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। बुनियाद कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए लिंक buniyaadhry.com विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। सभी छात्र रजिस्ट्रेशन के समय प्रदेश के राजकीय विद्यालय से 8वीं पास करने का प्रमाण पत्र भरकर अपने विद्यालय मुखिया से हस्ताक्षर करवा कर पंजीकरण फॉर्म के साथ अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
बुनियाद कार्यक्त्रस्म के लिए प्रदेश भर में 51 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन पर 9 वीं कक्षा से ही छात्रों को एंटी एनटीएसई (National Talent Search E&amination) और केवीपीवाई (Kishore Vaigyanik ProtsahanYojna) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। योजना में 2 चरण होंगे, पहले चरण में प्रत्येक जिले से करीब 200 बच्चे ऑनलाइन कोचिंग लेंगे। इन बच्चों का चयन भी परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा। सभी बच्चे ऑनलाइन ही इन बुनियाद केंद्रों पर टैबलेट के जरिये कोचिंग लेंगे और रेवाड़ी कोचिंग का मुख्य केंद्र रहेगा। कोचिंग लेने वाले बच्चों के लिए ड्रेस, किताबें, टैबलेट, बैग और परिवहन जैसी सभी व्यवस्था विभाग की ओर से ही उपलब्ध कराई जाएगी।