फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Children are being born with heart and eye conditions due to a lack of folic acid and iron intake.

Panchkula News: फोलिक एसिड व आयरन न लेने पर दिल व आंखों की बीमारियों के साथ जन्म ले रहे बच्चे

Tue, 14 Apr 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Children are being born with heart and eye conditions due to a lack of folic acid and iron intake.
लापरवाही भारी, जांच में करीब सौ बच्चे प्रभावित; फोलिक एसिड व आयरन न लेने को माना प्रमुख कारण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गर्भावस्था के दौरान लापरवाही के चलते नवजात बच्चे दिल और आंखों की गंभीर बीमारियों के साथ जन्म ले रहे हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत हुई जांच में ऐसे करीब सौ बच्चों की पहचान हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 120 बच्चों के ऑपरेशन किए गए, जिनमें आंखों की बीमारी के 48 और दिल की बीमारी के 20 मामले शामिल हैं। इसके अलावा कटे होंठ-तालु, टेढ़े पैर और अन्य जन्मजात विकारों के भी कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन बीमारियों का मुख्य कारण गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां समय पर न लेना है। ग्रामीण क्षेत्रों कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी के साथ शहरी क्षेत्र पंचकूला में भी यह लापरवाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में आरबीएसके के तहत बच्चों के जन्मजात रोगों की पहचान और उपचार के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीनों में आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की दवाएं लेना बेहद जरूरी होता है, जिससे बच्चे के विकास में मदद मिलती है।

आरबीएसके के तहत मिल रही सुविधा
पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों का नि:शुल्क इलाज और ऑपरेशन किया जाता है। छह साल तक के बच्चों के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती, जबकि उससे अधिक उम्र के बच्चों का किसी सरकारी संस्था में पंजीकरण जरूरी है।


जागरूकता से रोकी जा सकती हैं बीमारियां
उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान समय पर टीकाकरण और दवाएं लेने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। महिलाओं को शुरुआत से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए, ताकि नवजात स्वस्थ जन्म ले सकें।

दो साल का आंकड़ा (2025)
दिल के रोग - 20
आंखों के ऑपरेशन - 48
कटे होंठ-तालु - 22
क्लब फुट - 20
सुनने से संबंधित - 5
कमर के फोड़े - 3
अन्य - 2
कुल - 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed