फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Child got scalded due to hot water falling on him while cooking, referred to Chandigarh

Panchkula News: खाना बनाते समय गर्म पानी गिरने से बच्चा झुलसा, चंडीगढ़ रेफर

Fri, 24 Jan 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Child got scalded due to hot water falling on him while cooking, referred to Chandigarh
बरवाला। खाना बनाते समय गर्म पानी गिरने से ढाई साल का बच्चा झुलस गया। उसको तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखकर उसको सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल से बच्चे के झुलसने का जानकारी आई है। जल्द ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर जानकारी लेगी।
विज्ञापन

बरवाला डेराबस्सी मार्ग पर स्थित पीर बाबा के नजदीक किराए के मकान में रह रहे नरेश ने बताया कि बुधवार रात को उसकी पत्नी काजल ने चूल्हे पर चावल बनाने के लिए पानी रखा हुआ था। उसका ढाई साल का बच्चा नीरज आंगन में खेल रहा था। उसकी मां जब घर के अंदर कोई सामान लेने गई तो नीरज ने चूल्हे पर रखे गर्म पानी का बर्तन छू लिया। गर्म पानी बच्चे पर गिर गया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed