फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   child dead body found in hospital toilet

सिविल अस्पताल के टॉयलेट में फैंका नवजात बच्चा, मौत

Thu, 29 Aug 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
child dead body found in hospital toilet
सिविल अस्पताल-6 के टॉयलेट में बुधवार दोपहर एक नवजात बच्चा पड़ा मिला। जिसे देखने के बाद अस्पताल प्रबंधन में अफरातफरी मच गई और मामले की सूचना अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में दी गई। मौके पर अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टरों समेत पुलिसकर्मी भी पहुंचे। नवजात बच्चा महज एक दिन का लग रहा है, जिसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय थाना पुलिस ने एक सफाई कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर नवजात को फेंक कर फरार हुए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज भी दी है। फिलहाल पुलिस फुटेज की जांच कर नवजात को वहां फेंकने के आरोपी का पता लगाने में जुटी है। मामला बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय सामने आया, जब अस्पताल की महिला सफाई कर्मचारी टॉयलेट में सफाई करने गई। तो नवजात शिशु का शव वहां पड़े देखा।
विज्ञापन

पीएमओ ने जांच को गठित की तीन सदस्यीय कमेटी
मामला पीएमओ गोपाल भारद्वाज के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी बुधवार की सुुबह से दोपहर करीब डेढ़ तक सीसीटीवी कैमरों में कैद टॉयलेट की तरफ आवाजाही करने वाले लोगों की फुटेज से संदिग्ध का पता लगाने का प्रयास करेगी। हालांकि, मामले में फिलहाल तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed