फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister of CID raided with flying squad, 282 cylinders recovered, one arrested

Panchkula News: सीआईडी का मुख्यमंत्री उड़दस्ते के साथ छापा, 282 सिलिंडर बरामद, एक गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 09:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 18 Apr 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister of CID raided with flying squad, 282 cylinders recovered, one arrested
एलपीजी गैस के गोदाम में कार्रवाई, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सीआईडी पंचकूला सहित मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थिति गांव मढ़ावाला की प्रीतम कॉलोनी के एक कमरे में अवैध रूप से संचालित एलपीजी गैस के गोदाम में छापा मारकर 282 कॉमर्शियल और घरेलू रसोई गैस सिलिंडर बरामद किए। मौके से कुराली गैस एजेंसी के एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। पिंजौर थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उपनिरीक्षक राजेश कुमार की शिकायत पर मालिक रमन कुमार, अरविंद्र कुमार, नवप्रीत और जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक राजेश कुमार, एसआई जितेंद्र, एसआई सुशील सहित एएसआई सुरिंदर शर्मा सीआईडी, हितेश, कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पहुंचकर यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने अवैध रूप से भंडारण किए हुए 282 सिलिंडर बरामद किए। गोदाम के बाहर पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल रजिस्ट्रेशन नंबर की चार पिकअप गाड़ियां भी खड़ी थीं, इनमें सिलिंडर रखे हुए थे। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मढ़ावाला के एक कमरे में आरोपी अरविंद ने गैस सिलिंडर का गोदाम बनाया हुआ है। मौके पर चार पिकअप गाडि़यां पकड़ी गईं हैं, जिनमें से एक पिकअप गैस एजेंसी कुराली की है, जिसके ड्राइवर जरनैल निवासी मुस्काबाद पंजाब को मौके से गिरफ्तार किया गया है। दूसरी पिकअप का नंबर टेंपरेरी है, जो कि इंडेन अरुणिता गैस एजेंसी मालेरकोटला पंजाब की है, जिसके ड्राइवर नवप्रीत निवासी मलेरकोटला को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अन्य दो गाड़ियां गोदाम संचालक अरविंद कुमार की है। उन्होंने बताया कि गोदाम संचालक अरविंद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने पिंजौर थाना पुलिस को बिना लाइसेंस अवैध गोदाम बनाकर विभिन्न गैस एजेंसी के गैस सिलिंडर गाड़ियों के माध्यम से अवैध गोदाम में सप्लाई कर आवश्यक वस्तु अधिनियम का आरोप लगाते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखित शिकायत दी है।


विभागीय सूत्रों के अनुसार आरोपी सिलिंडरों को जिन एजेंसी से मंगाता था, वे एजेंसियां इस क्षेत्र में गैस सिलिंडर वितरित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। आरोपी इन गैस एजेंसियों से सिलिंडर मंगाकर गोदाम में भंडारित करता था और उसके बाद इन गैस सिलिंडरों को महंगे दाम पर अवैध रूप से लोगों को बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed