फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister interacted with first class officers

हरियाणा : ग्राम संरक्षक बनकर अधिकारी सरकार से साझा करें जमीनी हकीकत

Fri, 28 Jan 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister interacted with first class officers
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गांव और वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान, गांवों में व्यवस्थागत व ढांचागत विकास के उद्देश्य से ग्राम संरक्षक कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसमें प्रथम श्रेणी अधिकारी ग्राम संरक्षक बनकर गांवों के विकास के संबंध में मुख्य बिंदुओं को नोट कर जानकारी जिला प्रशासन व सरकार तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। इससे कमियों का त्वरित समाधान संभव होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बुधवार को ग्राम संरक्षकों से संवाद कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने प्रथम श्रेणी स्तर के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि सभी प्रथम श्रेणी स्तर के अधिकारी एक गांव का चयन कर उसके संरक्षक बनें। सरकार से जमीनी हकीकत साझा की जाए। इसके लिए वे www.intrahry.gov.in/ पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें। यह कार्य ड्यूटी के समय के अलावा करना है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इस दिन हमें देश व समाज के विकास के बारे में भी सोचना चाहिए। अधिकारी का मतलब है अधिक काम करने वाला, इसलिए ड्यूटी से अलावा समाज के प्रति भी अधिकारी अपना कर्तव्य निभाएं। समाज ने सभी को बहुत कुछ दिया है। एक अधिकारी के रूप में सभी का दायित्व है कि वे समाज के प्रति अपने दायित्व को समझें और उसकी भलाई के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

जिला स्तर पर ग्राम संरक्षक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीसी होंगे। इसके अलावा सभी 22 जिलों में प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारियों को भी नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। ये अधिकारी समय-समय पर सभी गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। जो भी समस्याएं आएंगी उनका समाधान करेंगे। ग्राम संरक्षकों के सुझावों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की संभावना पर लगेगी रोक
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम संरक्षक कार्यक्रम से ग्राम स्तर पर चल रहे विकास कार्यों व योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी। इससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी नहीं रहेंगी। जनता को योजनाओं का लाभ त्वरित मिलना संभव होगा। हरियाणा में 6700 गांव और करीब 2 हजार वार्ड हैं। अगर सभी प्रथम श्रेणी स्तर के अधिकारी एक-एक गांव व वार्ड के संरक्षक बनेंगे तो अधिकारियों की संख्या के हिसाब से हर गांव व वार्ड को कवर किया जा सकता है।

इन अधिकारियों से की बात
मुख्यमंत्री ने ग्राम संरक्षकों से संवाद कार्यक्रम के तहत प्रथम श्रेणी स्तर के 14 अधिकारियों से बात की। इनमें एसीएस अनुराग रस्तोगी, कोसली रेवाड़ी में कार्यरत डा. भूपेश यादव, गुरुग्राम में कार्यरत डा. मोनिका, पानीपत थर्मल में कार्यकारी अभियंता आशीष ढुल, गुरुग्राम से डा. इंदु, होडल के एसडीएम वकील अहमद, प्रतिमा चौधरी, ब्रिजलाल, करनाल से आजाद सिंह, फतेहाबाद से शालिनी चेतल, मनोज कुमार, जयपाल, सिविल अस्पताल अंबाला में कार्यरत डा. पूजा गुप्ता व पंचकूला से हिमांशु गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed