{"_id":"60be82078ebc3e2e330786a5","slug":"chief-minister-inaugurates-malerkotla-as-23rd-district-bureau-news-pkl415935949","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने मालेरकोटला का 23वें जिले के तौर पर किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने मालेरकोटला का 23वें जिले के तौर पर किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को वर्चुअल तरीके से मालेरकोटला का राज्य के 23वें जिले के तौर पर उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस ऐतिहासिक शहर के विकास के लिए 548 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर भी रखा। इस अवसर पर नए बनाए गए मालेरकोटला जिले में 100 अलग-अलग स्थानों पर एलईडी स्क्रीनों द्वारा कई विधायकों, म्यूनिसिपल कमेटियों के काउंसिलरों और पंचायतों के सरपंचों/पंचों ने भी हिस्सा लिया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मालेरकोटला नया जिला बनने से इस क्षेत्र के लोगों की काफी देर पुरानी मांग पूरी हो गई है। बेहद समृद्ध विरासत वाले मालेरकोटला को काफी समय पहले ही जिला बना दिया जाना चाहिए था। उन्होंने अपने बीते कार्यकाल के दौरान 2005 में मालेरकोटला को जिला बनाने का वादा किया था, लेकिन किसी कारण वह पूरा नहीं हो सका। बाद में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान स्थानीय निवासियों की इस मांग को अनदेखा किया। कैप्टन ने कहा कि साल 2017 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने इस संबंधी तैयारी शुरू की, जिसके नतीजे के तौर पर इस वर्ष 14 मई को ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर औपचारिक एलान किया गया।
मुख्यमंत्री ने नवाब शेर मोहम्मद खान सरकारी मेडिकल कॉलेज मालेरकोटला का नींव पत्थर रखा, जिस पर 500 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा और इसके लिए 50 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंजूर कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने मालेरकोटला में लड़कियों के सरकारी कॉलेज (12 करोड़ रुपये), नए बस स्टैंड (10 करोड़ रुपये) और महिला थाना के भी नींव पत्थर रखे। उन्होंने इस मौके पर शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के अंतर्गत शहरी विकास यकीनी बनाने के लिए 6 करोड़ रुपये के अनुदान का एलान भी किया।
विज्ञापन
इन इलाकों को शामिल किया नए जिले में
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नए जिले में मालेरकोटला, अहमदगढ़ और अमरगढ़ सब-डिवीजनों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर अस्थायी दफ्तर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर ही 12 विभागों के दफ्तर जल्द ही चालू किए जाएंगे। जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स और सब-डिविजनल कांप्लेक्स का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाएगा, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये अलॉट कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि मालेरकोटला को नया जिला मुख्यालय बनाए जाने से इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास की गति और तेज होगी।
अबोहर और बटाला को भी जिला बनाने की संभावनाएं तलाशेंगे : जाखड़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि मालेरकोटला को जिला बनाए जाने से इस क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास होगा, जो स्थानीय निवासियों की आशाएं पूरी करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि बेहतर प्रशासन और तेज गति से विकास को यकीनी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के बदलते रूप के मद्देनजर स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार अबोहर और बटाला को भी जिला बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। सुनील जाखड़ ने यह भी कहा कि एक समान विकास के लिए ऐसा कोई भी फैसला लेने से पहले सभी संबंधित पक्षों को भरोसे में लिया जाए।