{"_id":"62a24ff117bac0076b26f05d","slug":"chief-minister-bhagwant-mann-took-over-the-command-of-sangrur-by-election-panchkula-news-pkl453202324","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संभाली संगरूर उपचुनाव की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संभाली संगरूर उपचुनाव की कमान
विज्ञापन
चंडीगढ़। संगरूर लोकसभा उपचुनाव की कमान अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं संभाल ली है। वीरवार को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत की रणनीतियों पर चर्चा की।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि हमने संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगरूर लोकसभा उपचुनाव पर चर्चा की है। संगरूर वह हलका है जहां से हम 2014 से जीतते आ रहे हैं। इस चुनाव में भी सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ेंगे। पिछले ढाई महीनों में भगवंत मान की सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं। उन कामों को देखकर लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी पर और बढ़ा है। ऐसा सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही हो सकता है कि एक आम घर का नौजवान जो पंजाब के लिए कुछ करना चाहता है, उसे उम्मीदवार बनाए। 26 तारीख को हमारे हक में बहुत शानदार नतीजे आएंगे।
वहीं, आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह ने कहा कि संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है। संगरूर के लोगों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के नाम का पौधा लगाया है। पार्टी के इस मुकाम तक पहुंचने में संगरूर के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। चुनाव में हमारी जीत पक्की है। हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर से लगातार दो बार सांसद बने।
विज्ञापन
बैठक में बैठक में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप धालीवाल, लालजीत भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर, लालचंद कटारूचक, ब्रह्मशंकर जिंपा, हरभजन सिंह ईटीओ समेत कई विधायक मौजूद थे। इनके अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और लोकसभा इंचार्ज भी मीटिंग में मौजूद थे।