फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Bhagwant Mann's Gujarat tour cost 45 lakhs

मान की महंगी यात्रा: पंजाब के सीएम के गुजरात दौरे पर आया 44 लाख का खर्च, आरटीआई से खुलासा

Sat, 07 May 2022 01:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 May 2022 01:18 AM IST
सार

तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान भगवंत मान और केजरीवाल साबरमती आश्रम समेत कई प्रमुख स्थानों पर गए और उन्होंने अहमदाबाद में एक रोड शो का आयोजन करते हुए जनता को संबोधित किया था।

विज्ञापन
Chief Minister Bhagwant Mann's Gujarat tour cost 45 lakhs
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे के लिए इस्तेमाल किए गए एयरक्राफ्ट को लेकर प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग को 44.86 लाख रुपये का बिल अदा करना होगा। भगवंत मान और केजरीवाल गत 1 से 3 अप्रैल तक गुजरात के दौरे पर गए थे और उन्होंने वहां दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की वर्चुअल शुरुआत की थी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान भगवंत मान और केजरीवाल साबरमती आश्रम समेत कई प्रमुख स्थानों पर गए और उन्होंने अहमदाबाद में एक रोड शो का आयोजन करते हुए जनता को संबोधित किया था। बठिंडा निवासी हरमिलाप सिंह ग्रेवाल, जोकि पहले आम आदमी पार्टी के सदस्य थे और टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़कर संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतरे थे, की ओर से आरटीआई के तहत भगवंत मान के गुजरात और हिमाचल प्रदेश के दौरे के खर्च का ब्योरा मांगा गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक उड्डयन विभाग ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री के 1 से 3 अप्रैल तक गुजरात दौरे के लिए किराए पर लिए गए एयरक्राफ्ट का 44,85,967 रुपये का बिल विभाग को प्राप्त हुआ है। हालांकि विभाग द्वारा जवाब में यह भी कहा गया कि 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री की हिमाचल प्रदेश की यात्रा सरकारी हेलिकाप्टर के जरिये की गई थी, जिसे सरकारी यात्रा में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed