फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chhath festival: Completed 36 hours of waterless fast by offering Arghya to the rising sun

छठ पर्व : उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत

Tue, 01 Nov 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival: Completed 36 hours of waterless fast by offering Arghya to the rising sun
पंचकूला। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत सोमवार सुबह पूरा किया। छठ महापर्व पर सेक्टर-21 घग्गर घाट पर पूजा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने इस बार यहां पक्के घाट पर छठ पूजा की और मंगल कामना की। सेक्टर-21 घग्गर घाट पर श्रद्धालुओं का आना सुबह से आरंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार के लिए मंगलकामना की। छठ पूजा को लेकर घाट के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर घाट को लड़ियों और अन्य सामान से सजाया गया। घग्गर नदी पर छठ पूजा समिति के प्रधान काशीनाथ, महासचिव इंद्रजीत चौरसिया ने बताया कि प्रशासन की तरफ से छठ घाट पर पूरी तैयारी की गई थी। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं शहर के अभयपुर, माजरी चौक के पास लोगों ने छठ पर्व मनाया। उन्होंने बताया कि बच्चों व परिवार की खुशहाली के लिए यह महापर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन

आस्था को मिलता है बल
इस अवसर पर प्रधान काशीनाथ ने कहा कि इस प्रकार के पर्व सभी के लिए शुभ होते हैं। इनसे हमारी आस्था को बल मिलता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत बना रहता है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिए इस घाट को तैयार करने में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का योगदान सराहनीय है। वहीं शहर के अन्य घाटों पर लोगों ने पूजा करते हुए निर्जला व्रत पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed