{"_id":"65a99bc56dd590c7950a4fc5","slug":"checks-worth-rs-23-lakh-distributed-for-the-second-installment-of-fodder-grant-to-seven-cowsheds-pkl-office-news-c-87-1-spkl1034-8527-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सात गोशालाओं को चारा अनुदान की दूसरी किस्त के 23 लाख रुपये के चेक वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सात गोशालाओं को चारा अनुदान की दूसरी किस्त के 23 लाख रुपये के चेक वितरित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को माधव गोशाला सुखदर्शनपुर में पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित चारा अनुदान वितरण समारोह में सात पंजीकृत गोशालाओं को चारा अनुदान की दूसरी किस्त के रूप में 23,01,750 रुपये के चेक वितरित किए। इनमें पंचकूला गोशाला ट्रस्ट माता मनसा देवी गोधाम को 977250 रुपये, माधव गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट सुखदर्शनपुर को 480750 रुपये, श्री कृष्ण गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट सकेतड़ी को 300750 रुपये, श्री गोबिंद गोशाला समिति रिहोड़ को 270000 रुपये, कामधेनु गोसेवा समिति सकेतड़ी को 126000 रुपये, शिव मंदिर नवदुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट महादेवपुर को 82500 रुपये और चंद्रशेखर आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट नग्गल को 64500 रुपये का चेक दिया गया।
चारा अनुदान वितरण समारोह में हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, माधव गोसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के पैटर्न ब्रिज लाल गर्ग, चेयरमैन कैलाश मित्तल, प्रधान तेजपाल गुप्ता, सचिव और कोषाध्यक्ष बीजेपी हरियाणा और निदेशक बिजली बोर्ड वरिंद्र गर्ग और कोषाध्यक्ष जीवन लाल जिंदल भी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार ने बजट बढ़ाकर 456 करोड़ किया
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने विधानसभा में सबसे पहला बिल हरियाणा गोवंश संरक्षण और गोसंवर्धन अधिनियम 2015 पास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गोसेवा आयोग के वार्षिक वार्षिक बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर इसे 30 करोड़ से बढ़ाकर 456 करोड़ कर दिया है। गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि आज पंचकूला की सात गोशालाओं को चारा अनुदान राशि की दूसरी किस्त वितरित की गई है। जल्द ही तीसरी किस्त भी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ गोशालाएं भी गोवंश की सेवा के लिए आगे आ रहीं हैं। प्रदेशभर की गोशालाओं से उन्हें 65 हजार गोवंश के लिए अनुरोध पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
750 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से वितरित किया चारा
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. रणजीत सिंह जादौन ने बताया कि कुल 3069 गोवंश को 750 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से चारा अनुदान राशि वितरित की गई है। कार्यक्रम के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने माधव गोशाला सुखदर्शनपुर में गोमाता को चारा और गुड़ खिलाया।इस अवसर पर माधव गोशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ओमप्रकाश सिंगला, विजय अग्रवाल, विजय गर्ग, अशोक जिंदल, सतीश जिंदल, मदन लाल जिंदल, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, बरवाला मंडलाध्यक्ष गौतम राणा, सुखदर्शनपुर के पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह, पूर्व सरपंच टोका पहल सिंह, सरपंच बूंगा कविता चैधरी, सरपंच सुल्तानपुर परमजीत राणा,सरपंच रत्तेवाल विशाल शर्मा और सरपंच टिब्बी चरणजीत सिंह अन्य लोग मौजूद रहे।