फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   checking

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बढ़ाई चौकसी, देर रात खुले मिले पब, केस दर्ज

Mon, 05 Aug 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
checking
चेकिंग के दौरान देर रात पब में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : 04cty2003
चंडीगढ़। ईस्ट डिवीजन की पुलिस टीम ने शनिवार देर रात पबों का चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-26 और इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में कई पब निर्धारित समय के काफी देर बाद तक चालू मिले। पुलिस ने सभी पबों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का पालन न करने पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इसमें एक और महत्वपूर्ण बिंदु का जिक्र किया है। पुलिस ने कहा कि पब संचालक पीछे के दरवाजे से लोगों की आवाजाही कराते हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के निर्देश पर ईस्ट डिवीजन की पुलिस टीम ने सबसे पहले सेक्टर-26 और इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में चेकिंग शुरू की। इस दौरान रात लगभग एक बजे सेक्टर-26 स्थित परपल फ्रॉग, क्कीजों और सी-यार्ड में पार्टी चल रही थी। वहीं सेक्टर-7 स्थित चंडीलैंड कैफे एंड लांज में भी पार्टी जारी थी, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एलांते मॉल के मॉब में भी देर रात तक पार्टी चल रही थी। सभी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा यदि पब संचालक नहीं ंमाने तो सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed