फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheating of Rs 20 lakh in the name of getting industrial plot

Panchkula News: इंडस्ट्रियल प्लॉट दिलवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

Thu, 05 Sep 2024 06:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 20 lakh in the name of getting industrial plot
पंचकूला। मोहाली में इंडस्ट्रियल प्लॉट दिलवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 16 निवासी तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहता था। उनकी मुलाकात सेक्टर 21 के एक व्यक्ति से हुई। उसने आगे प्रॉपर्टी में डील करने वाले लोगों से मुलाकात करवाई। उन लोगों ने उसे मोहाली में एक इंडस्ट्रियल प्लॉट दिखाया जोकि उसे पसंद आ गया। उसके बाद प्लॉट की डील के लिए बतौर एडवांस 20 लाख रुपए देने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को 20 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद न तो शिकायतकर्ता को सेल एग्रीमेंट बनाकर दिया गया और ना ही उनके पैसे वापस किए गए। काफी समय बीतने के बाद भी कोई समाधान न मिलने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed