{"_id":"61ce060fc9b1da56050bf1e7","slug":"cheating-cyber-thugs-withdrew-98-thousand-rupees-from-the-account-in-two-times-google-search-had-to-take-the-number-expensive-pkl-office-news-pkl437770644","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी : साइबर ठगों ने दो बार में खाते से निकाले 98 हजार रुपये, गूगल सर्च कर नंबर लेना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी : साइबर ठगों ने दो बार में खाते से निकाले 98 हजार रुपये, गूगल सर्च कर नंबर लेना पड़ा महंगा
विज्ञापन
पंचकूला। गूगल से मोबाइल नंबर लेकर ओला कैब मेें गाड़ी लगवाने की कॉल करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने दो ट्रांजेक्शन में उसके खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। व्यक्ति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-20 थाना ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विजेंद्र कुमार निवासी सेक्टर-19 ने बताया कि 29 दिसंबर की शाम को 4.30 बजे उसने अपनी कार ओला में लगवाने के लिए गूगल सर्च से नंबर लिया। इसके बाद उस नंबर पर काल किया।
नंबर पर बात करने वाले साइबर ठग ने कहा कि उसके सीनियर बात करेंगे। इसके बाद विजेंद्र से उसके सीनियर ने बात की। साइबर ठग ने उसके फोन पर एक लिंक भेजा। उन्होंने कहा कि सर्वे हार्ट डाट काम लिंक पर डिटेल भर दो। विजेंद्र ने पूरी रिपोर्ट भर दी। जब उनके मोबाइल पर ओटीपी आया तो उन्होंने इसे भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद विजेंद्र की पत्नी के फोन नंबर पर जियो के नंबर पर कॉल आई। उसने जियो रिचार्ज के बारे में कैश बैक देने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें कभी कैश बैक नहीं आया। इसके बार साइबर ठग ने उनसे 1299 नंबर डायल करने को कहा।
इसके बाद उनके फोन पर रिचार्ज का मैसेज आया। इसके बाद शाम 6.20 बजे उनकेे एक्सिस बैंक अकाउंट से दो बार 49 हजार का ट्रांजेक्शन हुआ। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट से 98 हजार रुपये निकल गए। रुपये निकलने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।