फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheating: 44 hundred rupees cheated in the name of getting job in railway, woman assured the victim to get job

ठगी : रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 44 सौ रुपये ठगे, महिला ने पीड़ित को झांसे में लेकर दिया नौकरी लगवाने का आश्वासन

Mon, 07 Feb 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cheating: 44 hundred rupees cheated in the name of getting job in railway, woman assured the victim to get job
कालका। रेलवे चंडीगढ़ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने कालका निवासी एक व्यक्ति से 44 सौ रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता मनीष निवासी कालका ने बताया कि 23 जनवरी को आरोपी श्रुति अग्रवाल से बात हुई। उसने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहती है, मुंबई में रेलवे स्टेशन पर बतौर टीसी के तौर पर कार्यरत हैं। उसके रेलवे के बड़े अधिकारियों सहित चंडीगढ़ रेलवे के डीजीएम राजेश कुमार और स्टेशन मास्टर आफिस की डीजीएम ज्योति सभ्रवाल के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन

अगर कोई रेलवे की नौकरी चाहता है तो वह उसकी नौकरी लगवा सकती हैं। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर कहा कि नौकरी के लिए आवेदन के साथ 450 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। लिखित परीक्षा के बिना केवल इंटरव्यू से ही नौकरी लग जाएगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह आरोपी के झांसे में आ गया। उसने अपनी और अपनी बहन की जॉब के लिए आरोपियों को आवेदन शुल्क के नाम पर नौ सौ रुपये गूगल पे कर दिए। आरोपी महिला ने बताया कि 26 जनवरी को उसका इंटरव्यू डीजीएम राजेश कुमार लेंगे और उसे तय समय पर पहुंचने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने नौकरी संबंधी अधिक जानकारी के लिए अन्य आरोपी एपी सिंह का मोबाइल नंबर देकर उससे बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एपी सिंह से बात करने पर उसने कहा कि वह 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से गूगल पे करे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने इतनी रकम देने से मना कर दिया तो आरोपी ने कहा कि सात हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 14 हजार रुपये भेज दे। उसके बाद आरोपी को उसने कुल 44 सौ रुपये दे दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 जनवरी को जब वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। वहां न तो कोई इंटरव्यू था, न ही राजेश कुमार के नाम का कोई डीजीएम। आरोपियों द्वारा बताया गया कोई आफिस भी नहीं मिला। उसके बाद जब उसने आरोपियों के नंबर पर फोन किया तो वे बंद आ रहे हैं। पुुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी श्रुति अग्रवाल और एपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed