{"_id":"6689de56206bc442f506b988","slug":"cheated-three-lakh-rupees-from-an-elderly-person-by-pretending-to-be-a-friends-son-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-113608-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दोस्त का बेटा बताकर बुजुर्ग से तीन लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दोस्त का बेटा बताकर बुजुर्ग से तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और उनके बेटे को जानकार बताकर तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, प्रवीण यादव ने दी शिकायत में बताया कि उनके पिता भगवान यादव एमडीसी सेक्टर-4 में अपने किसी जानकार के यहां 14 मई को गए थे। 14 मई को ही एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनके दोस्त नक्षत्र सिंह का बेटा राम बताकर कनाडा में रहने की बात कही। उसने पहले बुजुर्ग के साथ बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके दोस्त का ही बेटा है। उसके बाद उसने कहा कि वह जल्द ही भारत आ रहा है। वह कुछ रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करना चाहता है ताकि भारत आकर वह रुपये ले सके।
इसके लिए उसने बुजुर्ग से उनका बैंक खाता नंबर देने को कहा। बुजुर्ग ने अपने बेटा का खाता नंबर आरोपी को दे दिया और कहा कि उसके बैंक खाते में वह रुपया ट्रांसफर कर दे। कुछ देर बाद आरोपी ने बुजुर्ग के बेटे प्रवीण को कॉल कर उनके बैंक खाता में 14.75 लाख ट्रांसफर करने की जानकारी दी। इस पर प्रवीण ने रुपये नहीं आने की बात कही। आरोपी ने बुजुर्ग के बेटे से कहा कि बैंक खाते में पैसा रिफलेक्ट होने में करीब 24 घंटे का समय लगता है। उसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग को फोन कर कहा कि वह उसे 14.75 लाख रुपये में से 6 लाख रुपये एक एजेंट के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दें।
बुजुर्ग ने अपने बेटे को आरोपी द्वारा दिए बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने को कहा। बुजुर्ग के बेटे ने आरोपी द्वारा दिए दो बैंक खातों में छह लाख रुपये जमा करवा दिए। उसके बाद आरोपी ने दोबारा चार लाख रुपये जमा करवाने को कहा तो इस बार शिकायतकर्ता को शक हुआ। उन्होंने बैंक जाकर पहले खाता फ्रीज करवाया। बैंक खाता फ्रीज करवाने पर तीन लाख रुपये तो शिकायतकर्ता के वापस आ गए, लेकिन बाकी तीन लाख रुपये आरोपी कई खातों में ट्रांसफर कर चुका था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।