फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of two thousand rupees on the pretext of giving one lakh, four arrested

Panchkula News: एक लाख देने का झांसा देकर दो हजार रुपये ठगे, चार गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated of two thousand rupees on the pretext of giving one lakh, four arrested
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला/बरवाला। बरवाला पुलिस ने एक व्यक्ति से बैंक के बाहर धोखाधड़ी कर दो हजार की ठगी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरजीत, रामदिया उर्फ विक्की, अजय व कुलदीप जिला कुरुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। सभी आरोपियों न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद तौसीफ ने शिकायत में बताया कि 20 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह बरवाला के पंजाब नेशनल बैंक में अपने घर पैसे भेजने के लिए गया था। जब वह बैंक में पैसे जमा करवाने का फॉर्म भर रहा था। तभी उसके पास बैंक के अंदर दो व्यक्ति आए उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि हम अपने मालिक के एक लाख रुपये चोरी करके लाए हैं। यह चोरी के पैसे हमने अपने जानकर के खाते में डलवाने हैं। आप मेरा फार्म भर दो। इसके बाद आरोपी उसको बातों में उलझाकर बैंक से बाहर ले आए। एक आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि एक लाख रुपये आप रख लो और हमें इसके बदले में 20 हजार रुपये दे दो।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरे पास 20 हजार रुपये तो नहीं केवल दो हजार रुपये हैं। इसके बाद आरोपियों ने रुमाल में एक नोटों की गड्डी बंधी दिखाई। इसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये लेकर चलते बने। जब उसने रुमाल खोलकर देखा तो बंधी गड्डी में सबसे ऊपर एक नोट पांच सौ का था। उसके नीचे अखबार के कागजों को नोटों का आकार देकर बांधा हुआ था। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी कर दो हजार रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह व उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाकर चोरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed