{"_id":"65206b399a141dcb940a36d4","slug":"cheated-of-rs-226-crore-in-the-name-of-taking-claim-from-insurance-company-panchkula-news-c-87-1-pan1001-5270-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बीमा कंपनी से क्लेम लेने के नाम पर 2.26 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बीमा कंपनी से क्लेम लेने के नाम पर 2.26 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर से बीमा क्लेम देने का झांसा देकर 2.26 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर सुखदेव सिंह मझैल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कोरियर सामान पर शिकायतकर्ता का नाम व मकान नंबर लिखा होने के बारे में बताया। कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने बुजुर्ग से कहा कि कोरियर सामान पर कोलकाता की बीमा कंपनी का नाम व मोबाइल नंबर लिखा है। उसने कॉल किया तो कॉल उठाने वाले ने खुद को कोलकाता के लोकपाल जीवन बीमा निगम का डायरेक्टर राम नारायण बताया।
साथ आरोपी ने बताया कि वह कई साल पहले 9.51 लाख रुपये बीमा कंपनी में जमा करवाकर भूल गए थे जोकि मैच्योर होकर करोड़ों बन चुके हैं, वह राशि वापस ले लें। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई पैसा नहीं जमा करवाया है। इस पर आरोपी ने बुजुर्ग को उनके पड़ोस के एक एबी शर्मा का नंबर देते हुए कहा कि आप उनसे पूछ लें कि उनका भी पैसा करोड़ों में निकला है। आरोपी द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल की तो उन्होंने 2.50 करोड़ की बीमा राशि निकलने की बात कही। इस पर उन्हें भरोसा हो गया और उन्होंने राम नारायण उपाध्याय से बात की और क्लेम की राशि उनके बैंक खाता में ट्रांसफर करने को कहा। इस पर आरोपी ने क्लेम की राशि से पहले जीएसटी का टैक्स जमा करवाने को कहा। इस पर बुजुर्ग ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 15 किश्तों में 2.26 करोड़ रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया।