फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated a woman of Rs 1 lakh 950 on the pretext of getting a loan of Rs 15 lakh

Panchkula News: 15 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से एक लाख 950 रुपये ठगे

Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cheated a woman of Rs 1 lakh 950 on the pretext of getting a loan of Rs 15 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रायपुररानी। 15 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला से एक लाख 950 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने राकेश अरोड़ा नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है। ठगी करने के बाद आरोपी ने फोन उठाना और व्हाट्सएप मैसेज देखने भी बंद कर दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ममतेश रानी पत्नी संजीव कुमार ने बताया है कि वह 8 फरवरी को जीरकपुर स्थित फ्यूचर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सामने एसबीआई के ऊपर वाले कार्यालय में गई थी। वहां राकेश अरोड़ा ने स्वयं को फ्यूचर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पार्टनर बताया। उसने एक सप्ताह में 15 लाख रुपये का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। राकेश अरोड़ा ने एग्रीमेंट तैयार करने का खर्च 75 हजार रुपये बताया। इसके बाद राकेश अरोड़ा ने 15 हजार रुपये फाइल लॉगिन का खर्च बताया। महिला ने उसके बताए गूगल पे नंबर पर डाल दिया। 21 फरवरी को राकेश अरोड़ा महिला के घर हस्ताक्षर करवाने के लिए कुछ कागज लाया। इसके बाद राकेश अरोड़ा ने महिला से तहसीलदार की फीस के नाम पर फिर 2200 रुपये गूगल-पे पर लिए। 3 मार्च को आरोपी ने महिला को जीएसटी नंबर लेने के लिए कहा। जीएसटी नंबर नही लेने की एवज में 5 हजार रुपए गूगल-पे करने को कहा।
विज्ञापन

महिला ने 5 हजार फिर भेज दिए। दो दिन बीत जाने के बाद आरोपी ने बताया कि आपका लोन स्वीकृत हो गया है। उसकी इंश्योरेंस के लिए 18 हजार 750 रुपये गुगल-पे कर दो। महिला ने उक्त रकम गूगल-पे कर दी। इसके बाद आज तक महिला का न तो लोन पास हुआ न ही आरोपी ने रुपये रिफंड किए। अब आरोपी न फोन उठा रहा है न ही किसी मैसेज का जवाब दे रहा है। रायपुररानी थाना के एसएचओ सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed