फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandra Bhushan, the mastermind who ran a clinic with a fake degree, has been arrested

Panchkula News: फर्जी डिग्री से क्लीनिक चलाने वाला मास्टरमाइंड चंद्र भूषण गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Chandra Bhushan, the mastermind who ran a clinic with a fake degree, has been arrested
पंचकूला। फर्जी दस्तावेजों के जरिये क्लीनिक चलाने के मामले में पंचकूला पुलिस ने मास्टरमाइंड और आरोपियों की मदद करने वाले चंद्र भूषण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंबाला का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल में हैं।
विज्ञापन



सेक्टर-5 थाना पुलिस ने यह कार्रवाई वर्ष 2022 में भारतीय चिकित्सा परिषद सेक्टर-3 पंचकूला में दर्ज एक शिकायत की जांच के आधार पर की है। मामले की तह तक पहुंचने पर सामने आया कि पानीपत निवासी डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. वीरेंद्र कुमार ने पटना के राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा संस्थान से अनुभव के आधार पर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए थे।
विज्ञापन




इन जाली दस्तावेजों के दम पर दोनों ने पानीपत के समालखा क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक क्लीनिक खोल लिया था। जांच में यह भी सामने आया कि हरियाणा सरकार के नियमों के मुताबिक बिहार से जारी ऐसे अनुभव प्रमाण पत्र यहां मान्य नहीं होते। आरोप है कि दोनों डॉक्टरों ने अपने करीबी चंद्र भूषण चौधरी की मदद से इन फर्जी प्रमाण पत्रों का माइग्रेशन और रिन्युअल भी करवा लिया था। जब यह दस्तावेज भारतीय चिकित्सा परिषद के रिकॉर्ड में नहीं मिले तो मामला संदिग्ध लगने लगा। मामले की गहराई से जांच के बाद पहले ही दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed