फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh's world class railway station will be equipped with 400 CCTV cameras, marshals deployed

Panchkula News: 400 सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा चंडीगढ़ का वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, मार्शल तैनात

Tue, 18 Feb 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's world class railway station will be equipped with 400 CCTV cameras, marshals deployed
पंचकूला। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर 400 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। यह सभी कैमरे नाइट विजन हैं। इनमें सिक्स फेस रिकग्निशन सीसीटीवी कैमरे हैं। जो एंट्री पॉइंटों पर इंस्टॉल होंगे। वहीं, सभी प्लेटफार्मों पर 180 कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी मॉनिटरिंग के लिए स्टेशन परिसर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) बनाया जा रहा है। इन हाई रिजॉल्यूशन कैमरों का काम अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल अभी कुंभ मेले को लेकर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों और यात्रियों की निगरानी के लिए शिफ्ट वाइज मार्शल तैनात किए गए हैं। अभी फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों की भीड़ मार्शल ज्यादा देर तक एकत्रित नहीं होने देते। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से तीनों शिफ्टों में मॉनिटरिंग के लिए रेलवे के अंबाला मंडल ने कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पास हैं 15 ब्लैक स्पॉट
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को एक ओर जहां कैटेगरी-ए रेलवे स्टेशन का दर्जा मिला है, वहीं दूसरी ओर यह संवेदनशील रेलवे स्टेशनों की सूची में भी आता है। इसका कारण है कि रेलवे स्टेशन पर करीब 15 ब्लैक स्पॉट हैं, जहां पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नहीं हैं। पंचकूला की ओर से एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा का कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इस ओर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। सुरक्षा जरूरतों को समझते हुए रेलवे अधिकारियों ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर साल 2010 में करीब 35 सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करवाए थे। उस समय भी यह कैमरे हाईटेक कैटेगरी में नहीं थे। आलम यह है कि दिन के समय में भी इन कैमरे में रिकार्ड हुई फुटेज इतनी धुंधली होती है कि जरूरत के समय कभी कैमरों की धुंधली फुटेज रात के समय आरपीएफ या जीआरपीएफ के काम नहीं आ सकती।
विज्ञापन


जल्द होगा पंचकूला की ओर की पार्किंग का टेंडर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का काम सितंबर-2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड की पार्किंग का काम भी पूरा होने वाले है। इसके अप्रोच रोड का काम चल रहा है। जैसे ही काम पूरा होगा। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) रेलवे को पंचकूला की पार्किंग हैंडओवर कर देगा। उसके बाद वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण पूरा होने तक रेलवे का अंबाला मंडल टेंपरेरी बेस पर पंचकूला साइड की पार्किंग का ठेका करेगा। पार्किंग का टेंडर अलॉट होते ही पंचकूला शहर के लोगों को चंडीगढ़ की पार्किंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर कंकोर्स पंचकूला से चंडीगढ़ साइड जुड़ा, छत का काम तीन माह में होगा पूरा
72 बाई 80 मीटर एयर कॉनकोर्स पंचकूला से चंडीगढ़ साइड जोड़ दिया गया है। इसके लेंटर का काम मई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह दोनों तरफ स्टेशन भवनों की दूसरी मंजिलों को जोड़ दिया गया है। इस एयर-कॉनकोर्स का उपयोग प्रस्थान करने वाले यात्रियों यहां ट्रेनों की प्रतीक्षा करेंगे। यह आम जनता के लिए सिटी सेंटर के रूप में भी काम करेगा। प्लेटफार्म पर लिफ्ट, एस्केलेटर और कॉनकोर्स से सीढ़ियों के माध्यम से पहुंचा जा सकेगा।


कोट

कुंभ जाने वाली सभी ट्रेनों और यात्रियों की मॉनिटरिंग के लिए रेलवे स्टेशन पर मार्शल तैनात किए गए हैं। हाई रिजॉल्यूशन कैमरों भी इंस्टॉल किया जा रहा है। वहीं, तीन शिफ्टों में सीसीटीवी रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं, अभी आरएलडीए ने पार्किंग हैंडओवर नहीं किया है। सड़कों का काम पूरा होते ही जल्द पंचकूला की तरफ की पार्किंग का टेंडर निकालकर ठेका दे दिया जाएगा। -नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed