Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh wins Puducherry by four wickets

चंडीगढ़ की पुडुचेरी पर चार विकेट से जीत

Fri, 28 Feb 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh wins Puducherry by four wickets
चंडीगढ़। प्रियंका गुलेरिया की शानदार 65 रन की पारी ने पुडुचेरी में खेली जा रही वुमन सीनियर वन डे ट्राफी टूर्नामेंट में मेजबान पुडुचेरी को चंडीगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। मैच में 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय चंडीगढ़ पांच विकेट के नुकसान पर 91 रन पर संघर्ष करता नजर आया, लेकिन प्रियंका की सधी हुई बल्लेबाजी ने चंडीगढ़ को मैच में वापसी करवाई और लक्ष्य 47वें ओवर में ही पूरा कर लिया। इस लगातार चौथी जीत के साथ चंडीगढ़ अब पुडुचेरी के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो चुका है।
विज्ञापन

इससे पूर्व चंडीगढ़ ने टॉस जीत कर पुडुचेरी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पुडुचेरी की सलामी बल्लेबाजों ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। बल्लेबाज बीएस तामौर ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके बाद लतिका कुमारी ने 57 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। पुडुचेरी ने 25 ओवर तक बिना विकेट खोए 130 रन बनाए। इसी बीच कुमारी शिबी ने गेंद संभाली और एक ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया। शिबी ने लतिका कुमारी को 57 रन और बीएस तामौर को 69 पर आउट कर स्कोर को दो विकेट के नुकसान पर 130 रन पर खड़ा कर दिया। अन्य गेंदबाज रजनी देवी ने दिव्या शानमुगम को एक के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद मनीशा ने राधी को शून्य पर चलता किया। रजनी ने अपने अगले ही ओवर में संध्या मोनिका को शून्य पर आउट कर आधी टीम 138 रन पर सिमटा दी। दो ओवर बाद ही प्रियंका गुलेरिया की सटीक थ्रो ने नंदिनी को दो के निजी स्कोर पर रन आउट किया, जिससे टीम स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 143 रन हो गया। इसके बाद कुमारी शिबी ने रेब्बेका (2) के रूप में अपना तीसरा विकेट चटकाया। कप्तान अमनजोत कौर ने 75 गेंद पर 18 के निजी स्कोर पर खेल रही करुणा जैन को चलता किया। पुडुचेरी ने अपनी पारी में कुल 162 रन बनाए। गेंदबाजी में कुमारी शिबी ने 24 रन देकर 3 विकेट, रजनी देवी ने 11 रन देकर दो विकेट चटकाए। मनीशा बधन और अमनजोत कौर को एक-एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की सलामी बल्लेबाज मनीशा पारी के दूसरे ओवर में शून्य पर आउट र्हुइं। कप्तान अमनजोत कौर ने मोनिका पांडेय के साथ नुकसान की भरपाई करते हुए टीम स्कोर को 50 रन तक खींचा, लेकिन 21वें ओवर में संध्या मोनिका की सीधी थ्रो ने कप्तान अमनजोत की पारी का अंत किया। अमनजोत ने 63 गेदों का सामना कर 16 रन बनाए। पांच ओवर बाद ही पारुल सैनी 6 के स्कोर पर आउट हुईं। पारी के 32 ओवर में राधी ने एक ओवर में दो विकेट चटकाकर चंडीगढ़ को लगभग हार की के कगार पर खड़ा कर दिया। राधी ने पहले 40 के निजी स्कोर पर खेल रही मोनिका पांडेय को आउट किया, जिसके बाद शिवांगी शून्य पर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रियंका गुलेरिया ने अंबिका पांजला के साथ मोर्चा संभाला और लगभग अगले 13 ओवर तक 64 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया। इसके बाद चंडीगढ़ ने 163 के लक्ष्य को 47वें ओवर में ही पूरा कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed