फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh sector 17 RLA office, high security number plate

आरएलए दफ्तर में एक ही खिड़की, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए लग रही लंबी लाइन

Tue, 16 Feb 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh sector 17 RLA office, high security number plate
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आरएलए के काउंटर नंबर-10 में लगी भाीड़।
चंडीगढ़। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर-कोडेड स्टीकर को लेकर लगभग सभी वाहन मालिक परेशान दिख रहे हैं। सेक्टर-17 स्थित पंजीकरण और लाइसेंस प्राधिकरण में इसके लिए एक खिड़की खोली गई है, लेकिन लोगों की संख्या ज्यादा होने की वजह से वह नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन

आरएलए के काउंटर नंबर-10 पर इन दिनों काफी भीड़ जमा हो रही है। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। विभाग की तरफ से भी किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है, जो लोगों से नियमों का पालन कराए। हालांकि, भीड़ को कम करने के लिए आरएलए ने एक योजना बनाई है। आरएलए विराट ने कहा कि एचएसआरपी और कलर-कोडेड स्टीकर लगवाने के लिए काफी संख्या में लोग आरएलए पहुंच रहे हैं। लोगों की भीड़ एक साथ न जुटे, इसलिए फरवरी महीने में खास सीरिज के वाहन मालिकों को बुलाया गया था, लेकिन देखा जा रहा है कि आधे वह लोग आ रहे हैं, जो अन्य सीरिज के हैं। इसकी वजह से भीड़ ज्यादा लग रही है। विराट ने कहा कि आरएलए से भीड़ को कम करने के लिए मंगलवार से दो नए काउंटर भी शुरू किए जा रहे हैं। यह काउंटर सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (दक्षिण) दफ्तर और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एसडीएम (पूर्व) दफ्तर में शुरू किए जा रहे हैं। इन इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को अब आरएलए आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

अगले महीने से सिर्फ एक सीरिज को ही मिलेगा मौका
फरवरी महीने में आरएलए ने सीएच01बीके और सीएच01बीएल सीरिज के नंबरों के वाहन मालिकों को ही एचएसआरपी के लिए आवेदन करने का मौका दिया था। हालांकि, विभाग ने कहा था कि अन्य सीरिज के नंबरों के वाहन मालिक भी चाहें तो वह आवेदन कर सकते हैं। इसकी वजह से लोगों की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए अब आरएलए ने फैसला किया है कि अगले महीने से सिर्फ एक ही सीरिज सीएच01बीएम के नंबरों के मालिक को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएलए दफ्तर में सहायता केंद्र
सेक्टर-17 स्थित आरएलए दफ्तर में एक सहायता केंद्र की भी शुरुआत की गई है, जहां लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से संबंधित सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर विभाग ने दो कर्मचारी तैनात किए हैं, जो लोगों के सवालों के जवाब दे रहे हैं। साथ ही फॉर्म भरने में भी सहायता करते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 0172-2700341 पर भी कॉल करके जानकारी हासिल की जा सकती है।

लगेगी यह फीस
वाहन - फीस
दो पहिया वाहन (नई प्लेट) - 160 रुपये
दो पहिया वाहन (प्रतिस्थापन) - 192 रुपये
दो पहिया वाहन (सिर्फ आगे) - 85 रुपये
दो पहिया वाहन (सिर्फ पीछे) - 107 रुपये
चार पहिया वाहन (नई प्लेट) - 365 रुपये
चार पहिया वाहन (प्रतिस्थापन) - 432 रुपये
चार पहिया वाहन (सिर्फ आगे) - 220 रुपये
चार पहिया वाहन (सिर्फ पीछे) - 238 रुपये
कलर-कोडेड स्टीकर (सभी के लिए) - 26 रुपये
ऐसे करें आवेदन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एक सादे कागज पर भी एचएसआरपी के लिए पत्र लिख सकते हैं। इसमें गाड़ी का नंबर, वर्ष, चेसी नंबर और इंजन नंबर लिखना होगा। पत्र के साथ वैध बीमा की कॉपी और आरसी की कॉपी भी लगानी होगी। इस आवेदन पत्र को आरएलए के बेसमेंट में काउंटर नंबर-10 में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed