फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Seats fixed, BSP-Akali will fight corporation elections together

शिअद और बसपा साथ लड़ेंगे नगर निगम चुनाव

Thu, 28 Oct 2021 12:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Seats fixed, BSP-Akali will fight corporation elections together
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बसपा नगर निगम चुनाव साथ-साथ लड़ेंगे। दोनों दलों में गठबंधन हो गया है। इसकी औपचारिक घोषणा बुधवार को सेक्टर-24 के सैनी भवन में की गई। शिअद चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला और बसपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गुरचरण सिंह कंबोज ने संयुक्त रूप से गठबंधन की घोषणा की। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि कुल 35 वार्डों में से शिअद 19 वार्डों में जबकि बसपा 16 वार्डों में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

इन वार्डों में शिअद लड़ेगा चुनाव
वार्ड नंबर 1, 2, 5, 6, 8, 10, 11, 13, 14, 17, 22, 23, 24, 25, 27, 30, 32, 33 तथा 34
इन वार्डों में बसपा लड़ेगी चुनाव
वार्ड नंबर 3, 4, 7, 9, 12, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 26, 28, 29, 31 और 35
उम्मीदवारों के लिए कराया जा रहा है सर्वेक्षण
नेताओं ने कहा कि दोनों ही पार्टियां अपने-अपने तरीके से वार्डों में सर्वेक्षण करवा रही हैं ताकि योग्य उम्मीदवारों का पता चल सके। हरदीप सिंह बुटेरला और जीएस कंबोज ने कहा कि जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। दोनों नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ वासी इस बार बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स...
दोनों दलों से नहीं पहुंचा कोई बड़ा चेहरा, रही चर्चा
गठबंधन की घोषणा के दौरान दोनों दलों का कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा। इस बात की चर्चा रही कि शिअद के प्रभारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा और बसपा के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रभारी रंधीर सिंह बेनीपाल भी नहीं आए। इस संबंध में जब दोनों दलों के नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को जरूरी काम पड़ गया था, इसलिए वे नहीं आ सके। उधर, बसपा चंडीगढ़ के प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed