फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Resident doctor at PGI attempts suicide, lucknow

पीजीआई में रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश

Thu, 18 Nov 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Resident doctor at PGI attempts suicide, lucknow
चंडीगढ़। पीजीआई की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने मंगलवार आधी रात के बाद आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते इसकी जानकारी पीजीआई प्रशासन को मिल गई। इसके बाद महिला डॉक्टर की काउंसलिंग कराई गई और आनन-फानन उन्हें वरिष्ठ सहयोगियों के साथ लखनऊ स्थित उनके घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि महिला डॉक्टर ने काम के दबाव मेें यह कदम उठाया, हालांकि पीजीआई प्रशासन ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इस घटना से एक बार फिर पीजीआई में रेजिडेंट डॉक्टरों पर काम के बोझ और तनावग्रस्त होने का मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने मंगलवार देर रात करीब एक बजे कैरों हॉस्टल स्थित अपने रूम में आत्महत्या के लिए खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जैसे-तैसे उन्हें रोका और अधिकारियों को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने डॉक्टर की काउंसलिंग कराई और दो वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ हवाई मार्ग उन्हें लखनऊ स्थित घर भेज दिया। महिला रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार रात अपने घर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर काम के दबाव से पैदा हुए तनाव को कम करने के लिए इंजेक्शन लेती थीं। मंगलवार शाम भी ड्यूटी के दौरान वह किसी को सूचना दिए बिना गायब हो गईं। उनकी स्थिति को देखते हुए सहयोगियों ने सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तलाशकर वापस ड्यूटी पर भेजा। इसके बाद से डॉक्टर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी वजह से उनके आत्महत्या के प्रयास को रोका जा सका। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि काम के दबाव से यहां हर व्यक्ति तनाव में है, लेकिन पीजीआई प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव के चलते दो डॉक्टर दे चुके हैं इस्तीफा
काम के दबाव के चलते पीजीआई में पिछले कुछ महीनों के दौरान दो रेजिडेंट डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें से न्यूरो सर्जरी विभाग के ही सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर संदीप यादव ने अप्रैल 2021 और पल्मोनरी मेडिसिन की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अभिनंदया मुखोपाध्याय ने जुलाई में इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed