फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Punjabi Manch will celebrate Black Day today

चंडीगढ़ पंजाबी मंच आज मनाएगा काला दिवस

Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Punjabi Manch will celebrate Black Day today
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पंजाबी मंच एक नवंबर को काला दिवस मनाएगा। मंच के प्रधान सुरजीत सिंह हल्लोमाजरा, महासचिव देवी दयाल शर्मा, बाबा साधु सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह सोमल ने कहा कि एक नवंबर को यूटी प्रशासन चंडीगढ़ का स्थापना दिवस मनाएगा। वहीं, पंजाबी हितैषी काला दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

पंजाबी हितैषी एक नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे सेक्टर-19 के गुरुद्वारा साहिब के सामने एकत्र होंगे। यहां से रोष मार्च शुरू किया जाएगा। यह रोष मार्च सेक्टर-19 और 18 की मार्केट होते हुए सेक्टर-17 की मार्केट पहुंचेगा। रोष मार्च की समाप्ति पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक को ज्ञापन सौंपने के बाद होगी। चंडीगढ़ पंजाबी मंच का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन

सुखजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की राजधानी में पंजाबियों की मां बोली को किनारे लगा दिया गया है। तर्कशील सोसाइटी चंडीगढ़ ने बैठक में प्रस्ताव पास कर कहा है कि पहली नवंबर को चंडीगढ़ पंजाबी मंच के रोष मार्च में शामिल होगी। सोसाइटी के मीडिया प्रमुख प्रेम सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जोगा सिंह कजहेड़ी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed