फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Now five divisions of police in the city, will crack down on criminals

अपराध पर नियंत्रण केलिए अब शहर में पुलिस की पांच डिवीजन बनाई

Thu, 18 Nov 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Now five divisions of police in the city, will crack down on criminals
चंडीगढ़। बेहतर पुलिसिंग और अपराध रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस विभाग में पांच डिवीजन बना दी हैं। चंडीगढ़ में सब-डिवीजन (मध्य), सब-डिवीजन (पूर्व) और सब-डिवीजन (दक्षिण) के अलावा अब दो नई डिवीजन दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व बनाई गई हैं। गृह सचिव नितिन कुमार यादव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

यूटी पुलिस विभाग ने नवंबर 2020 में तीन से पांच डिवीजन बनाने का प्रस्ताव कर प्रशासन को भेजा था। आदेश से पहले पूर्व और दक्षिण डिवीजनों में प्रत्येक में छह-छह पुलिस थाने थे। वहीं, मध्य डिवीजन में चार थाने थे। प्रत्येक डिवीजन में डीएसपी को प्रभारी बनाया जाता है। जनसंख्या वृद्धि के कारण एक डीएसपी के लिए छह थाने अधिक थे। इसे देखते हुए विभाग ने दोनों डिवीजनों को विभाजित कर नई डिवीजन बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

पहले तीन डिवीजनों में आते थे ये थाने
- दक्षिण डिवीजन- सेक्टर 31, 34,36,39,49, मलोया
- पूर्व डिवीजन- सेक्टर 19, 26, मनिमाजरा, आईटी पार्क, मौलीजागरां, औद्योगिक क्षेत्र
- मध्य डिवीजन- सेक्टर 3, 11, 17 और सारंगपुर
अब किस डिवीजन में रहेंगे कौन से थाने
- सब-डिवीजन (मध्य)- सेक्टर 17, 3, 11 और सारंगपुर
- सब-डीवीजन (पूर्व) - सेक्टर 26, 19, औद्योगिक क्षेत्र
- सब-डिवीजन (दक्षिण) - सेक्टर 34, 49, 31
- सब-डिवीजन (दक्षिण-पश्चिम)- सेक्टर 36, 39 और मलोया
- सब-डिवीजन (उत्तर-पूर्व) - मनिमाजरा, आईटी पार्क और मौलीजागरां
वर्जन
बेहतर पुलिसिंग और अपराध पर नियंत्रण के लिए डिवीजनों को बढ़ाया गया है। लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज करवाने में काफी आसानी होगी। शहर में जनसंख्या वृद्धि के कारण यह बहुत जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप चहल, एसएसपी
अधिकारियों को सौंपी गई कमान
एएसपी ऑपरेशन मृदुल को दक्षिण-पश्चिम डिवीजन, डीएसपी सिक्योरिटी उदय पाल सिंह को पूर्व डिवीजन, डीएसपी ट्रैफिक सुखविंदरपाल सिंह को उत्तर-पूर्व डिवीजन की कमान सौंपी गई है। दक्षिण डिवीजन की डीएसपी आईपीएस अधिकारी श्रुति अरोड़ा और मध्य डिवीजन के डीएसपी पद पर तैनात चरणजीत सिंह अपने बद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed