फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh municipal council

एक सप्ताह में बन जाएगी विलेज डेवलपमेंट कमेटी

Tue, 10 Sep 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
chandigarh municipal council
चंडीगढ़। गांव में विकास के कार्य को देखने के लिए सभी गांव में विलेज डेवलपमेंट कमेटियों का गठन एक सप्ताह के अंदर हो जाएगा। यह कहना है नगर निगम कमिश्नर केके यादव का। इसके लिए तेजी से काम हो रहे हैं। इससे गांवों के लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

गांवों के पूर्व सरपंचों का कहना है कि 12 गाम पंचायतों के 13 गांवों के नगर निगम में शामिल होने के बाद वहां के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पहले जब ग्राम पंचायतें थीं तो उनकी समस्याओं का समाधान सरपंच से हो जाता था। जबसे नगर निगम में गांवों को शामिल किया गया तभी से वहां के लोगों की काफी समस्याएं हो गईं। गांव के लोग कोई ऐसा कमेटी के गठन चाहते थे जो उनकी समस्याओं को हल करा सके।
विज्ञापन

इन गांवों में धनास, सारंगपुर, खुड्डालाहौरा, खुड्डाजस्सू, खुड्डाअलीशेर, कैंबवाला, किशनगढ़, दड़वा, मौलीजागरां, रायपुरकलां, मक्खन माजरा, रायपुरखुर्द, बहलाना शामिल हैं। सभी गांव से 11-11 मेंबर लिए जाएंगे। इन 11 सदस्यों में पूर्व सरपंच, जिला परिषद, पंचायत समिति के सदस्यों और गांव के गण्यमान्य लोगों को शामिल किया जा रहा है। कमेटी को अंतिम रूप जल्द देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुड्डाअलीशर के पूर्व सरपंच हुकम चंद ने बताया कि विलेज डेवलपमेंट कमेटी के बनने से गांव के लोगों को काफी सुविधा होगी। इस संबंध में मेयर और नगर निगम कमिश्नर से मिलकर जल्द से जल्द कमेटी के गठन करने का आग्रह करेंगे।

सभी गांव में विलेज डेवलपमेंट कमेटी का गठन होगा। इससे गांव के लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। कमेटी का गठन एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा। यही कमेटी नगर निगम में शामिल किए गए 13 गांवों की समस्याओं के हल का काम देखेगी।
- केके यादव, आईएएस, कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed