फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, market swings after Corona but the condition of cinemas is thin

कोरोना के बाद बाजार झूमा मगर सिनेमाघरों की हालत पतली

Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, market swings after Corona but the condition of cinemas is thin
चंडीगढ़। बाजार और मॉल्स तो कोरोना की मार से 90 फीसदी उबर चुके हैं, लेकिन सिनेमाघरों का संकट दूर नहीं हो रहा है। आज भी उनका 15 फीसदी घाटा ही पूरा हो पाया है। इसके पीछे बड़ी वजह किसी भी नई फिल्म का रिलीज न होना है। पुरानी फिल्मों में लोगों की रुचि नहीं है।
विज्ञापन

एलांते मॉल में नेक्सस मॉल के वरिष्ठ उप प्रधान जयेन नाइक ने बताया कि पहले लॉकडाउन के बाद जब दीपावली आई थी तो बाजारों में रिकवरी रेट धीमा था। दूसरे लॉकडाउन के बाद बाजारों में 90 प्रतिशत तक रिकवरी रेट है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर के एलांते मॉल में वर्ष 2021 में 29 नए ब्रांड के स्टोर खुले हैं। लोगों का फुटफॉल कम हुआ है, लेकिन खरीददारी में अब अंतर नहीं रहा है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल मल्होत्रा ने बताया कि सिनेमा घर अभी कोरोना की मार से जूझ रहे हैं। ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज हो रही हैं। पुरानी फिल्मों में लोगों का रुझान है नहीं, इसलिए शहर के सिनेमाघरों के लिए यह त्योहार भी फीका ही है।
विज्ञापन

दक्षिण की अपेक्षा में उत्तर भारत में बढ़ा व्यवसाय
विशेषज्ञों ने बताया कि दक्षिण भारत में आईटी सेक्टर ज्यादा है। वहां अभी घर से काम जारी है। बाहरी लोग घर लौट चुके हैं। इसलिए वहां के मॉल व बाजारों में अभी 60 प्रतिशत तक की ही रिकवरी आई है। चंडीगढ़ ने काफी तेजी से कोविड की दोनों लहरों के बाद अनलॉक प्रक्रिया को शुरू किया किया था। इसका लाभ यहां के व्यावसायियों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed