फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Manimajra municipal corporation office, Attendance in register, SDO found missing from the spot

नगर निगम के सब ऑफिस में एडिशनल कमिश्नर ने मारा छापा, स्टाफ मिला गैरहाजिर

Wed, 06 Oct 2021 12:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Manimajra municipal corporation office, Attendance in register, SDO found missing from the spot
मनीमाजरा। मनीमाजरा स्थित उप-कार्यालय में मंगलवार सुबह 10 बजे अतिरिक्त एसके जैन ने औचक निरीक्षण किया। एसडीओ अर्जुन पुरी और उनका स्टाफ नदारद मिला। रजिस्टर देखने पर सभी के हस्ताक्षर थे। अतिरिक्त आयुक्त ने रजिस्टर को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त के पहुंचते ही दफ्तर में हड़कंप मच गया। इस दौरान रोड विंग की सब डिवीजन नंबर-6 के एसडीओ अर्जुन पुरी और उनका पूरा स्टाफ कार्यालय में नहीं मिला। अतिरिक्त आयुक्त ने तत्काल रजिस्टर लाने को कहा। रजिस्टर में एसडीओ व अन्य सभी कर्मचारियों की हाजिरी लगी हुई थी। आयुक्त ने रजिस्टर को कब्जे में लेकर एसडीओ और उनके स्टाफ को नगर निगम की सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में तलब किया। एसडीओ ने अतिरिक्त आयुक्त से मुलाकात की। उसके बाद कार्यालय में न होने के मामले में लिखित जवाब मांगा है। अतिरिक्त आयुक्त का कहना है कि सुबह जब स्टाफ नहीं आया था तो हाजिरी किसने लगाई। वहीं, अब कर्मचारियों की हैंडराइटिंग की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक महिला कर्मचारी के हस्ताक्षर नहीं किए मैच
अतिरिक्त आयुक्त के आने की सूचना मिलते ही एक महिला कर्मचारी तत्काल दफ्तर पहुंची और बताया कि मैं यहीं थी। मैंने रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किए हैं। एसके जैन ने महिला कर्मचारी से कहा कि आप हस्ताक्षर करके दिखाएं। महिला कर्मी के हस्ताक्षर मिलान न होने पर एसके जैन का शक और गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस जमा न कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ करें कार्रवाई
अतिरिक्त आयुक्त ने दुकानों की फीस न जमा कराने वाले दुकानदारों की सूची मांगी। इस दौरान जनता रेहड़ी मार्केट, मनीमाजरा के दुकानदार का लाखों रुपये बकाया मिला। सूची लंबी होने पर एसडीओ बलराज छिकारा से कहा कि दो दिन में जो दुकानदार रुपये जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस दें। फिर भी फीस न आए तो दुकानों को सील कर दें। इसके बाद एसके जैन मोटर मार्केट का दौरान करने पहुंचे। जहां बूथों और शोरूमों की खाली जगह पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

कोट
मनीमाजरा सब ऑफिस में औचक निरीक्षण किया है। यह रुटीन की कार्रवाई है। अनुपस्थित मिलने वालों के मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे कोई कार्रवाई होगी।
-एसके जैन, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
सुबह किसी जरूरी काम से सेक्टर-17 स्थित एक्सईएन के दफ्तर गया था। इस संबंध में जब मुझसे पूछा जाएगा तो अतिरिक्त आयुक्त को जानकारी दूंगा।
-अर्जुन पुरी, एसडीओ, मनीमाजरा उप कार्यालय, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed