{"_id":"61804d9ba6932302760dd18f","slug":"chandigarh-health-department-information-on-doing-covid-test-at-home-with-kit-panchkula-news-pkl4318446102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: किट से घर पर कोविड टेस्ट करने पर स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: किट से घर पर कोविड टेस्ट करने पर स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर जारी
Tue, 02 Nov 2021 01:57 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:57 AM IST
सार
घर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट एक मोबाइल एप के जरिए संपन्न होगा, जो दवा की दुकान से टेस्ट किट खरीदते समय डाउनलोड करना होगा। फिर टेस्ट करना होगा और टेस्ट की फोटो (किट सहित) उक्त एप पर अपलोड करना होगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि मरीज की जानकारी की पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
घर पर किट से कोविड टेस्ट करने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट की सूचना देनी होगी। इस संबंध में सोमवार को एडवाइजरी जारी की गई है। सूचना न देने पर कार्रवाई का प्रावधान है। एडवाइजरी के अनुसार, किट से जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव या पॉजिटिव आने उसकी सूचना विभाग को देनी अनिवार्य है। अन्यथा महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे। सूचना देने के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9779558282 जारी किया है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, किट से मात्र दो मिनट में जांच हो जाएगी। हालांकि नतीजे आने में 15 मिनट लगेंगे। आईसीएमआर के मानक के अनुसार, इस सेल्फ टेस्ट किट का रिजल्ट पॉजिटिव आने पर आरटी-पीसीआर जांच कराने की जरूरत नहीं है। आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के मुताबिक, घर पर कोरोना जांच किट कोविसेल्फ किट का इस्तेमाल उन्हीं लोगों को करना चाहिए, जिनमें कोविड-19 के लक्षण हैं या फिर वे किसी लैब द्वारा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हों। इस जांच किट इस्तेमाल बार-बार और बिना सोचे समझे न करें।
विज्ञापन
जांच में पॉजिटिव आने पर क्या करें
पॉजिटिव आने वाले सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रहने और आईसीएमआर एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के तहत जारी कोरोना नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। वहीं ऐसे लोग जिनमें कोरोना के लक्षण हैं और वे कोविशसेल्फ किट की जांच में निगेटिव आए हैं, उन्हें आरटी-पीसीआर कराना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि माना जाता है कि कम वायरस लोड के कारण रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के जरिए कुछ मामलों में इसकी पुष्टि नहीं हो पाती है।
विज्ञापन