Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second place achieved through the collective efforts of every citizen: Chief Secretary

हर नागरिक के सामूहिक प्रयासों से मिला दूसरा स्थान : मुख्य सचिव

Thu, 12 Nov 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Second place achieved through the collective efforts of every citizen: Chief Secretary
प्रशासक कटारिया ने अधिकारियों की जवाबदेही तय की, जनता दरबार और समाधान शिविर में खुद लेते रहे स्वच्छता व्यवस्था का फीडबैक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में चंडीगढ़ को देशभर में दूसरा स्थान मिलना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। यह किसी एक विभाग का नहीं, बल्कि नागरिकों, चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम और समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह बात मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने अमर उजाला से बातचीत में कही।
उन्होंने इस उपलब्धि में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के योगदान को अहम बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में स्वच्छता को केवल विभागीय जिम्मेदारी न मानकर प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही तय की गई। अधिकारियों को फील्ड में जाकर व्यवस्था का जायजा लेने और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जनता दरबार में खुद सुनीं समस्याएं
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासक जनता दरबार और समाधान शिविरों में लोगों से सीधे संवाद कर स्वच्छता और शहर से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लेते रहे। इससे प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय बना। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सफाई कर्मचारियों, नगर निगम अधिकारियों, प्रशासनिक टीम और जागरूक नागरिकों की मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लक्ष्य नंबर-1 बनने का
मुख्य सचिव ने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें और गीले-सूखे कचरे को अलग करने, उचित निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से चंडीगढ़ आने वाले वर्षों में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का लक्ष्य हासिल कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed