फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Five more electric buses reached the city, will run on the route after the test

पांच और इलेक्ट्रिक बसें शहर पहुंचीं, टेस्ट के बाद उतरेंगी रूट पर

Sun, 21 Nov 2021 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Five more electric buses reached the city, will run on the route after the test
चंडीगढ़। पिछले एक हफ्ते से शहर में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं। शनिवार को पांच और इलेक्ट्रिक बसें चंडीगढ़ पहुंच गईं। सीटीयू के बेड़े में अब कुल 16 ई-बसें हो गई हैं। परिवहन विभाग ने 11 ई-बसों के साथ एक्सप्रेस रूट की शुरुआत की है, जिसका 13 नवंबर को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न के अनुसार पांच और इलेक्ट्रिक बसें चंडीगढ़ पहुंच गई हैं, जिनका पहले टेस्ट लिया जाएगा और फिर इन्हें रूट पर उतार दिया जाएगा। इन बसों में 36 लोगों के बैठने की जगह है और अधिकतम एक समय में 54 लोग सफर कर सकेंगे। एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलती है। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नवंबर के आखिर तक 20 बसें और सभी 40 बसें दिसंबर महीने के आखिर तक पहुंचेंगी। इसके बाद अगले साल तक अतिरिक्त 40 ई-बसें आ जाएंगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया है। पहली 40 बसों केलिए अशोक लेलैंड कंपनी से करार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed