फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh edged past Sikkim by virtue of a first-innings lead.

Panchkula News: चंडीगढ़ ने पहली पारी की बढ़त से सिक्किम को पछाड़ा

Sat, 17 Oct 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh edged past Sikkim by virtue of a first-innings lead.
चंडीगढ़। बलरामजी दास टंडन मल्टी डेज क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ ने सिक्किम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की। बाजवा ग्राउंड, एयरपोर्ट रोड पर खेहे एग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने 232/5 रन बनाए। अयान भाटिया ने 61, भाविक गोयल ने 58 और प्रियांशु शर्मा ने 51 रन का योगदान दिया। जवाब में सिक्किम की टीम 185 रन पर सिमट गई। कप्तान बिश्वाश छेत्री ने 78 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से अरिंधम चड्ढा और हेमल मोदगिल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन



वहीं, टीडीआई क्रिकेट ग्राउंड पर हिमाचल प्रदेश ने केरल के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। हिमाचल ने 254 रन बनाए, जिसमें संभव ने 67 और भावेश ठाकुर ने 61 रन बनाए। केरल की टीम 171 रन पर आउट हो गई। अर्णव ठाकुर और आदिश मिन्हास ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

कंडाला स्थित क्रिकेट अकादमी में हरियाणा ने पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। हरियाणा ने 362/8 रन बनाए। रेयान दुआ ने 113 और योवेश कश्यप ने 83 रन बनाए। पुडुचेरी की टीम 166 रन पर सिमट गई। कार्तिक अधाना ने छह विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन्चिंग पैड क्रिकेट ग्राउंड मोहाली पर ओडिशा ने झारखंड के खिलाफ बढ़त हासिल की। झारखंड पहली पारी में 124 रन पर आउट हुआ, जबकि ओडिशा ने 232 रन बनाए। अभिजीत नाथ ने छह विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed