फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh crime, Two more complaints came against Manjeet, who cheated by being close to the Governor

प्रशासक का करीबी बताकर अलॉटमेंट के नाम पर ठगने वाली मंजीत के खिलाफ आई शिकायतें

Sat, 31 Jul 2021 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime, Two more complaints came against Manjeet, who cheated by being close to the Governor
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक का करीबी बताकर बूथ और व्यावसायिक संपत्ति आवंटन के नाम पर ठगी करने वाली मनजीत कौर के खिलाफ पुलिस को लगातार शिकायतें मिलनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के कॉलोनी नंबर चार निवासी दो लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें भी मकान दिलाने के नाम पर मनजीत कौर ने 4.80 लाख की ठगी की है। वहीं, शुक्रवार को आर्थिक अपराध शाखा ने दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मनजीत को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बीते बुधवार को पुलिस ने आरोपी को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कॉलोनी नंबर चार निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी कि मनजीत कौर खुद को राज्यपाल के करीबी के साथ हाउसिंग बोर्ड अलॉटमेंट कमेटी की सदस्य बताती थी। वह दावा करती थी कि अलॉटमेंट की प्रक्रिया उसके हाथ में है। इसके लिए उसे राज्यपाल से अनुमति मिली है। मलोया के स्मॉल फ्लैट कॉलोनी में मकान व बूथ आवंटन करवाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने अगस्त 2019 में तीन लाख रुपये दे दिए। उसने झांसा दिया कि 30 दिनों तक संपत्ति का आवंटन करवा दिया जाएगा। वहीं, दूसरे पीड़ित ने बताया कि मनजीत कौर ने उसे मौलीजागरां के सुंदर नगर में मकान आवंटित कराने का लालच देकर ढाई लाख रुपये की मांग की। उसे मार्च 2020 में 1 लाख 80 हजार रुपये दे दिए। मनजीत ने कहा था कि उसे 15 दिन तक मकान आवंटन कर दिया जाएगा, लेकिन उसे बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed