फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh crime, business man, Fraud, Bollywood actress, Salman Khan sent an e-mail reply to Chandigarh Police

सलमान खान ने समन पर चंडीगढ़ पुलिस को भेजा जवाब

Wed, 14 Jul 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime, business man, Fraud, Bollywood actress, Salman Khan sent an e-mail reply to Chandigarh Police
चंडीगढ़। बीइंग ह्यूमन कंपनी की फ्रेंचाइजी में व्यापारी से धोखाधड़ी के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने फिल्म अभिनेता सलमान खान व उनकी बहन अलवीरा समेत 7 लोगों को सम्मन जारी किया था। मामले में अब अभिनेता सलमान खान की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस को ईमेल द्वारा जवाब मिल गया है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने शिकायत में आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं, एसपी सिटी केतन बंसल का कहना है कि सलमान खान की तरफ से ई-मेल के जरिए जवाब तो आया है, लेकिन अभी तक इसकी जांच नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया था कि उनके बेटे ने सूरत से डायमंड व ज्वेलरी का काम सीखा था। इसके बाद उन्होंने बेटे की मांग पर फिल्म अभिनेता सलमान खान की कंपनी बीइंग ह्यूमन के स्टाइल क्विंटेट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड का फ्रेंचाइजी शोरूम एनएसी मार्केट, मनीमाजरा में खोलने का निर्णय लिया। आरोप था कि इसके बाद उनकी बातचीत कंपनी के अधिकारी संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद कापड़े से हुई। व्यापारी के मुताबिक, आवेदन के बाद कंपनी से दो लोग चंडीगढ़ भी आए और उनके बारे में जानकारी ली। दोनों ने बताया कि कंपनी का शोरूम खोलने के लिए एक करोड़ रुपये का माल कंपनी से खरीदना अनिवार्य है। शोरूम का उद्घाटन व ब्रांडिंग सलमान खान करेंगे। उसके बाद एक करोड़ रुपये शोरूम को बनाने में लग गए। शोरूम का उद्घाटन सलमान खान को करना था, लेकिन वह अब तक चंडीगढ़ नहीं आए। यही नहीं, कंपनी की ओर से उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिनेता सलमान खान समेत बीइंग ह्यूमन कंपनी के सात अधिकारियों को समन जारी कर 13 जुलाई तक जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed