फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh crime, arrested for taking loan of 75 lakhs, forged documents

जाली दस्तावेज पर 75 लाख का लोन लेकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime, arrested for taking loan of 75 lakhs,  forged documents
चंडीगढ़। अार्थिक अपराध शाखा ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो जाली दस्तावेज पर किताब का व्यापार करने के लिए बैंक से 75 लाख का लोन लेकर फरार हो गया था। आरोपी पिंजौर निवासी हरविंदर सिंह है। मंगलवार पुलिस आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-45 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मैनेजर सुनील मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि हरविंदर सिंह ने उनके बैंक से किताब के व्यापार के लिए लोन आवेदन किया था। 14 जून 2013 को बैंक ने हरविंदर को 65 लाख रुपये का लोन दे दिया। इसके बाद हरविंदर ने जाली दस्तावेज जमा करवाकर बैंक से कुल 75 लाख रुपये का लोन ले लिया, लेकिन किस्त जमा नहीं करवाई। जब दस्तावेजों की जांच की गई तो वह जाली पाया गया। इसके बाद बैंक ने 28 जुलाई वर्ष 2015 को हरविंदर को एनपीए घोषित कर दिया। वर्ष 2015 तक लोन करीब 85 लाख रुपये का हो गया। शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा ने 18 जुलाई 2017 को हरविंदर के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed