फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Crime, 50 teams of gang active across the country, money goes to Tamil Nadu after every incident

गिरोह की देशभर में 50 टीमें सक्रिय, हर वारदात के बाद तमिलनाडु जाता है पैसा

Thu, 28 Oct 2021 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh,  Crime, 50 teams of gang active across the country, money goes to Tamil Nadu after every incident
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में कैश वैन से 39 लाख रुपये से भरा बक्सा उड़ाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सत्यासीलन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसके गिरोह की करीब 50 टीमें देशभर में सक्रिय हैं। कहीं भी लूट या चोरी की वारदात के बाद सदस्य रुपये लेकर तमिलनाडु में सरगना की पत्नी के पास पहुंचते हैं। वहीं पर सभी को बराबर-बराबर हिस्सा मिलता है। कोई सदस्य किसी कारण से टीम में शामिल नहीं हो पाता, तब भी उसे बराबर का हिस्सा दिया जाता है। वहीं, पुलिस ने दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी तमिलनाडु निवासी सत्यासीलन ने पुलिस को बताया कि कैश वैन से रुपये उड़ाने के बाद वह खुद तमिलनाडु रुपये लेकर गया था। उसने खुलासा किया है कि गिरोह के सदस्य सिर्फ आपस में ही मोबाइल पर बात करते थे, उनके मोबाइल नंबर से किसी और को कॉल नहीं की जाती थी। जिन मोबाइल नंबरों का आरोपी प्रयोग कर रहे थे, वह नंबर उनके ही परिवार के सदस्यों के थे। वारदात के बाद आरोपियों ने नंबर बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने जब डंप डाटा उठाया तो पता चला कि दो नंबर एक साथ बंद हुए हैं। दोनो नंबरों पर इंटरनेशनल सिम चल रही थी। पुलिस ने जब उन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि ये नंबर एक मोबाइल में एक्टिव हुए हैं। पहले कई दिन तक दोनों मोबाइल नंबरों को बंद रखा गया, लेकिन कुछ दिन बाद एक नंबर सक्रिय हो गया। उस मोबाइल में एक और सिल चल सक्रिय था, जिससे पुलिस को उस मोबाइल का आईएमईआई नंबर मिला। इसके आधार पर उस शख्स के घर का पता मिला। जांच में पता चला कि मोबाइल उपयोग करने वाला आरोपी के परिवार का ही सदस्य है। परिवार के सदस्य ने पुलिस को बताया की यह नंबर सत्यासीलन चला रहा है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस तमिलनाडु क्राइम ब्रांच के साथ उसके घर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके अलावा पुलिस ने चार अन्य आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed