फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Crime 27 lakhs cheated in the name of getting a flat

फ्लैट दिलाने के नाम पर 27 लाख ठगे

Sun, 28 Feb 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Crime 27 lakhs cheated in the name of getting a flat
मनीमाजरा। फ्लैट दिलाने के बहाने 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के अध्यापक सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सरकारी स्कूल के सेक्टर-21 के अध्यापक परविंदर सिंह के माता-पिता सेक्टर-20 निवासी बलबीर सिंह और माला देवी के रूप में हुई। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, परंतु पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली में मकान खरीदना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात परविंदर सिंह से हुई। उन्होंने बताया कि वह स्कूल में अध्यापक है और उन्हें जीरकपुर में अच्छा मकान दिला देंगे। इसके बाद परविंदर और उसके माता-पिता बलबीर सिंह और माला देवी ने उन्हें जीरकपुर में पड़ने वाले गांव पभात स्थित विक्टोरिया एन्क्लेव में एक फ्लैट दिखाया। पसंद आने पर अनिल ने परविंदर को 27 लाख रुपये फ्लैट के एवज में दिए पर रुपये लेने के बाद न तो परविंदर ने उन्हें मकान दिलवाया और न ही उनके रुपये वापस किए। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी विंडो में दी। शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा पुलिस ने अनिल के बयान पर परविंदर सिंह, उनके पिता बलबीर सिंह और उनकी मां माला देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed