Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Congress will struggle by adopting Gandhian methods, water rate

गांधीवादी तरीके अपनाकर संघर्ष करेगी कांग्रेस

Fri, 26 Feb 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Congress will struggle by adopting Gandhian methods, water rate
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और ब्लाक अध्यक्षों की बैठक हुई। पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने बताया कि बैठक में नेताओं के सुझाव और चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें पानी के बढ़े दर का विरोध होगा। इस संबंध में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी देंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांधीवादी तरीके से भाजपा का विरोध होगा। विरोध के दौरान किसी भी प्रकार की नारेबाजी नहीं होगी। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्वक भाजपा पार्षदों के घर जाकर उन्हें पानी के मुद्दों पर घेरेंगे। उनसे कहा जाएगा कि पानी का दर कम करो या फिर इस्तीफा दो। यह प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में होगा। ब्लाक अध्यक्ष या प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हों, सभी लोग कम से कम पांच लोगों के साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में आने वाले पार्टी नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम के अंत तक रहेंगे। कार्यक्रम में आकर और तुरंत चले जाने पर अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा। पार्टी के किसी भी प्रोग्राम में मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने की मनाही कर दी गई है। फोटो के लिए धक्कामुक्की पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

अकाली दल का घेराव नहीं होगा
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार अकाली दल के पार्षद के घर का घेराव नहीं किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया कि शिअद अब विपक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed